‘गुजरात में फिर एक बार भाजपा सरकार’, पीएम मोदी ने किया बड़ा दावा

Gujarat Election 2022 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बनासकांठा के कांकरेज में एक रैली को संबोधित किया और कांग्रेस पर जोरदार हमला किया. देखें रैली में पीएम मोदी ने क्या कहा

Gujarat Election 2022 : गुजरात में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान संपन्न हो चुका है. 5 दिसंबर 2022 को दूसरे चरण के लिए मतदान होंगे जिसमें लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बनासकांठा के कांकरेज पहुंचे , जहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया. अंतिम दौर के इस प्रचार में पीएम मोदी ने बड़ा दावा किया और कहा कि गुजरात में फिर एक बार बीजेपी की रिकॉर्ड तोड़ वापसी होने वाली है.

जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि लटकाना और भटकाना कांग्रेस की आदत है. कांग्रेस का स्वभाव है कि वह कोई भी ऐसा काम नहीं करती जिसमें उसका अपना हित ना हो. लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की गौ वंश की विरासत हमारी बहुत बड़ी ताकत है. विपरीत परिस्थितियों में भी हमारी कांकरेज की गाय ने अपना स्वभाव बदलने का काम किया है.


पीएम मोदी ने की पूजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कांकरेज में ओगड़नाथ मंदिर में पूजा अर्चना की. इसके बाद उन्होंने रैली को संबोधित किया. आपको बता दें कि पीएम मोदी की गुजरात में आज चार जनसभाएं करने वाले हैं जिनमें से एक हो चुका है. काकरेज के बाद वह पाटन, सोजित्रा और अहमदाबाद में पीएम मोदी की रैली होगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >