BJP नेता के घर पर बम से हमला, पुलिस पर लगाए गए गंभीर आरोप

BJP Leader home Manoranjan Kalia

Grenade Attack on BJP Leader Home: पंजाब के बीजेपी नेता मनोरंजन कालिया के घर पर मंगलवार बम फेंककर हमला किया गया. हमलावरों का अभी पता नहीं चला है, जिसके कारण मनोरंजन कालिया ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है. हालांकि, पुलिस अभी जांच में जुटी हुई है.

Attack on BJP Leader Home: पंजाब राज्य में बीजेपी के वरिष्ठ नेता मनोरंजन कालिया के घर पर मंगलवार को बम फेंककर हमला किया गया. यह घटना सुबह 1 बजे के करीब हुई, जब घर में सभी सो रहे थे. हालांकि इस घटना में कालिया को किसी भी प्रकार की चोट नहीं आई. पुलिस ने मामले की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन यह हमला किसके द्वारा किया गया है, इसका अभी तक पता नहीं चला है.

मनोरंजन कालिया ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया

बीजेपी के वरिष्ठ नेता मनोरंजन कालिया ने इस घटना को लेकर मीडिया से बातचीत की. इसमें उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा है कि जब मेरे घर पर बम फेंका गया था, तब सभी घर वाले सो रहे थे. यह घटना जैसे ही हुई, हमने पुलिस को सूचित करने के लिए कई बार कॉल किया, लेकिन किसी ने भी कॉल नहीं उठाया. जालंधर पुलिस ने मनोरंजन कालिया के दावे को नकार दिया है. जानकारी के मुताबिक, मनोरंजन कालिया का घर पुलिस स्टेशन से सिर्फ 100 मीटर की दूरी पर है.

पुलिस की प्रतिक्रिया सामने आई

जालंधर पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने इस मुद्दे पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमें रात के करीब 1 बजे कॉल आया था, जिसके बाद पुलिस तुरंत मनोरंजन कालिया के घर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी गई थी. पुलिस द्वारा घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की भी जांच की जा रही है, ताकि अपराधियों को ���ल्द से जल्द पकड़ा जा सके. फॉरेंसिक टीम भी इस मामले की जांच में जुटी है ताकि पता लगाया जा सके कि यह ग्रेनेड से हुआ या किसी और विस्फोटक से.

किसी विस्फोटक का इस्तेमाल कर हमले में किया गया?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने जानकारी दी है कि इस हमले के लिए ग्रेनेड का इस्तेमाल किया गया था. यह बम कालिया के घर के दरवाजे के पास गिरा था, जिसके कारण घर के बाहर का दरवाजा टूट गया है. पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज की जांच से पता चला है कि अज्ञात हमलावर ई-रिक्शा से आए थे, जिसके बाद उन्होंने हमला किया और तुरंत वहां से उसी ई-रिक्शा में बैठकर भाग गए.

यह भी पढ़े: Tahawwur Rana: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की 26/11 हमले के आरोपी की याचिका, भारत आएगा पाकिस्तानी मूल का तहव्वुर राणा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Neha kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >