पीएम मोदी का आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरा, ग्रीन बोले- रक्षा से ग्रीन एनर्जी तक बनेगा नया रोडमैप

Australian High Commissioner Philip Green : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे को लेकर हाई कमिश्नर फिलिप ग्रीन ने कहा कि दौरे में शिक्षा, कृषि, पर्यटन, ग्रीन एनर्जी, व्यापार बातचीत होगी. उन्होंने कहा कि रक्षा सहयोग पर विशेष फोकस रहेगा.

Australian High Commissioner Philip Green : भारत में ऑस्ट्रेलिया के हाई कमिश्नर फिलिप ग्रीन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 से 10 जुलाई 2026 तक ऑस्ट्रेलिया के आधिकारिक दौरे पर रहेंगे. एएनआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, पीएम मोदी इस दौरान मेलबर्न में आयोजित भारत-ऑस्ट्रेलिया वार्षिक नेताओं के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और वहां भारतीय समुदाय के एक विशेष कार्यक्रम ‘मेलबर्न मीट्स मोदी’ को भी संबोधित करेंगे. ऑस्ट्रेलिया के हाई कमिश्नर फिलिप ग्रीन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का यह तीसरा ऑस्ट्रेलिया दौरा होगा.

चार क्षेत्रों में दिख रहा अवसर

फिलिप ग्रीन ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया और भारत ने चार ऐसे क्षेत्रों की पहचान की है, जहां सहयोग की अपार संभावनाएं हैं. इनमें शिक्षा, कृषि एवं खाद्य, पर्यटन और ग्रीन एनर्जी सप्लाई चेन शामिल हैं. उन्होंने कहा कि दोनों देश इन क्षेत्रों में साझेदारी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए काम कर रहे हैं, जिससे व्यापार और निवेश को भी बड़ा बढ़ावा मिलेगा.

भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापार में तेज उछाल

हाई कमिश्नर ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में भारत के वैश्विक निर्यात में लगभग 40 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, लेकिन इसी अवधि में ऑस्ट्रेलिया को भारत का निर्यात करीब 200 प्रतिशत बढ़ा है. उन्होंने इसे दोनों देशों के मजबूत होते आर्थिक संबंधों का बड़ा संकेत बताया. ग्रीन ने कहा कि कोयला, डीजल, एविएशन फ्यूल और एलएनजी जैसे ऊर्जा संसाधनों का आदान-प्रदान पहले से जारी है और अब इस सहयोग को और अधिक मजबूत बनाने पर चर्चा होगी.

यह भी पढ़ें- AAP ने BJP पर साधा निशाना, सौरभ बोले- दिल्ली में 650 करोड़ का हुआ हेल्थ घोटाला

रक्षा साझेदारी पर रहेगा खास फोकस

फिलिप ग्रीन ने कहा कि भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा संबंधों की रणनीतिक का सबसे महत्वपूर्ण साझेदारी का क्षेत्र हिंद महासागर है, जहां दोनों देशों के साझा सुरक्षा और हित जुड़े हुए हैं. उन्होंने कहा कि आज की अनिश्चित वैश्विक परिस्थितियों में भारत और ऑस्ट्रेलिया भरोसेमंद साझेदार बनकर उभरे हैं. प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा रक्षा, सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग को नई दिशा देने के साथ-साथ दोनों देशों की व्यापक साझेदारी को और मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगा.

यह भी पढ़ें- दिल्ली जिमखाना क्लब विवाद, हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को नोटिस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Satyendra Giri

सत्येन्द्र गिरि प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वे मुख्य रूप से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करते हैं. सरल, तथ्यात्मक और पाठक-केंद्रित लेखन उनकी प्रमुख पहचान है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन मास कम्युनिकेशन (बैच 2023–25) की डिग्री प्राप्त की है.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, रिपोर्टिंग और समसामयिक विषयों की गहन समझ विकसित की. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास एक वर्ष का पेशेवर अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला के गोरखपुर एडिशन से की, जहां समाचार लेखन और रिपोर्टिंग की बारीकियों को नजदीक से सीखने और समझने का अवसर मिला. इसके बाद उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए प्रभात खबर डिजिटल से जुड़कर देश-विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य शुरू किया.

सत्येन्द्र की विशेष रुचि इतिहास, अंतरराष्ट्रीय संबंध, राजनीति, कूटनीति और समसामयिक घटनाक्रम से जुड़े विषयों में है. वे जटिल और गंभीर मुद्दों को भी सरल, संतुलित और विश्वसनीय तरीके से प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं. राष्ट्रीय और वैश्विक घटनाओं पर उनकी गहरी नजर रहती है तथा वे तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता को अपनी कार्यशैली का आधार मानते हैं. वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निवासी हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >