Govind Mohan: गोविंद मोहन होंगे नये गृह सचिव, अजय भल्ला की लेंगे जगह

Govind Mohan: केंद्र सरकार ने गोविंद मोहन को केंद्रीय गृह सचिव नियुक्त किया है. वो मौजूदा गृह सचिव अजय कुमार भल्ला की जगह लेंगे.

Govind Mohan: मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने संस्कृति मंत्रालय के सचिव गोविंद मोहन को गृह मंत्रालय में विशेष कार्य अधिकारी के रूप में तत्काल प्रभाव से नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है. मौजूदा गृह सचिव अजय कुमार भल्ला का कार्यकाल 22 अगस्त को समाप्त हो रहा है, उसके बाद नये गृह सचिव गोविंद मोहन उनकी जगह लेंगे.

1989 बैच के सीनियर IAS अधिकारी हैं गोविंद मोहन

नये केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन 1989 बैच के सीनियर आईएएस अधिकारी हैं. आईएएस अधिकारी गोविंद मोहन ने बीएचयू-आईआईटी वाराणसी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की है. इससे पहले उन्होंने अक्टूबर 2021 से केंद्रीय संस्कृति सचिव के रूप में कार्य किया है. गृह मंत्रालय में भी दो बार काम कर चुके हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >