महुआ मोइत्रा से अगर पुरुष मित्र के बारे में सवाल पूछे गए, तो मैं राजनीति से संन्यास ले लूंगा : निशिकांत दुबे

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने तृणमूल की सांसद महुआ मोइत्रा पर संसद में गौतम अडानी के खिलाफ सवाल पूछने के लिए उद्योगपति दर्शन हीरानंदानी से नकदी और उपहार लेने का आरोप लगाया था. इस मामले में वृहस्पतिवार को सांसद महुआ मोइत्रा संसद के एथिक्स कमेटी के सामने पेश हुई थीं.

गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने आज कहा कि एथिक्स कमेटी ने अगर महुआ मोइत्रा से उनके किसी पुरुष मित्र या होटल में किसी पुरुष मित्र के साथ रूकने से संबंधित प्रश्न पूछा है, तो मैं राजनीति से संन्यास ले लूंगा. निशिकांत दुबे ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि महुआ मोइत्रा से एथिक्स कमेटी के अध्यक्ष विनोद सोनकर ने हवाई जहाज के टिकट और होटल के बिल के बारे में सवाल किया था. निशिकांत दुबे ने कहा है कि महुआ मोइत्रा ‘वूमेन विक्टिम कार्ड’ खेल रही हैं.

निशिकांत दुबे ने महुआ मोइत्रा पर लगाया आरोप

गौरतलब है कि बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने तृणमूल की सांसद महुआ मोइत्रा पर संसद में गौतम अडानी के खिलाफ सवाल पूछने के लिए उद्योगपति दर्शन हीरानंदानी से नकदी और उपहार लेने का आरोप लगाया था. इस मामले में वृहस्पतिवार को सांसद महुआ मोइत्रा संसद के एथिक्स कमेटी के सामने पेश हुई थीं और बाद में उन्होंने यह आरोप लगाया था कि एथिक्स कमेटी के अध्यक्ष ने उनसे व्यक्तिगत सवाल पूछकर उनका अपमान किया है. महुआ मोइत्रा पूछताछ के दौरान पूरे समय उपस्थित भी नहीं रहीं.


दर्शन हीरानंदानी का दावा हवाई यात्राऔर होटल के लिए भुगतान किया

जानकारी के अनुसार उद्योगपति दर्शन हीरानंदानी ने अपने शपथपत्र में यह दावा किया है कि उन्होंने सांसद की विदेशों की हवाई यात्रा और होटल और कारों के लिए भुगतान किया है. निशिकांत दुबे ने कहा कि संसद की तरह ही एथिक्स समिति की बहस की कार्यवाही को शब्दशः रिकॉर्ड किया जाता है. निशिकांत दुबे ने कहा, अगर हिम्मत है तो कांग्रेस, जेडीयू सांसदों को कॉपी दिखानी चाहिए कि महुआ मोइत्रा से क्या पूछा गया. निशिकांत दुबे ने बीएसपी सांसद दानिश अली की इस मामले में आलोचना की और लिखा कि दानिश, इतना नीचे मत गिरो.

एथिक्स कमेटी ने वस्त्रहरण किया

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने एथिक्स कमेटी के अध्यक्ष पर आरोप लगाते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखा और कहा कि कमेटी ने पेशी के दौरान उनसे अनैतिक और अशोभनीय व्यवहार किया. उन्होंने अध्यक्ष पर आरोप लगाया कि वे जानबूझकर उन्हें अपमानित करने के लिए निजी सवाल पूछ रहे थे. वे एक तरह से कमेटी के सदस्यों के सामने मेरा वस्त्रहरण कर रहे थे.

निशिकांत दुबे ने महुआ मोइत्रा पर 15 अक्टूबर को लगाया आरोप

वहीं महुआ मोइत्रा के आरोपों पर एथिक्स कमेटी के अध्यक्ष ने कहा कि महुआ मोइत्रा ने जांच में सहयोग करने की बजाय उनका अपमान किया. वे पेशी के दौरान सवालों से क्रोधित हो गई और उनपर अनैतिक आरोप भी लगाए. ज्ञात हो कि गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने महुआ मोइत्रा पर 15 अक्टूबर को यह आरोप लगाया था कि उन्होंने हाल के दिनों में संसद में जो सवाल पूछे हैं, वे अदाणी से संबंधित हैं और उन्हें पैसे लेकर पूछा गया है.

Also Read: West Bengal : ज्योतिप्रिय मल्लिक ने कहा, मैं निर्दोष हूं, ममता दीदी व अभिषेक बनर्जी सब जानते है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajneesh anand

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >