GOA, Manipur Election Results: मणिपुर ने बीजेपी का दबदबा कायम, गोवा में बिना किसी गठबंधन के मिली 20 मिली

GOA Manipur Election Results Live Updates: गोवा और मणिपुर विधानसभा चुनाव के नतीजे अब से थोड़ी देर में आने शुरू हो जाएंगे. गोवा विधानसभा की 40 सीटों और मणिपुर विधानसभा की 60 सीटों की मतगणना सुबह आठ बजे शुरू होगी. गोवा और मणिपुर चुनाव की पल-पल की जानकारी के लिए जुड़े रहें prabhatkhabar.com के साथ.

Live Updates
10:27 PM. 10 Mar 22 10:27 PM. 10 Mar

मणिपुर चुनाव में बहुमत की ओर भाजपा, पार्टी कार्यालय में जश्न का माहौल

मणिपुर में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम में भारतीय जनता पार्टी बहुमत की ओर बढ़ती दिख रही है. ऐसे में मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह, केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह और पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष ए शारदा देवी के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को यहां पार्टी कार्यालय में जश्न मनाया गया.

10:27 PM. 10 Mar 22 10:27 PM. 10 Mar

भाजपा के गोवा प्रभारी देवेंद्र फडणवीस बोले, MGP के 2 उम्मीदवार हमारे साथ आएंगे

भाजपा के गोवा प्रभारी देवेंद्र फडणवीस ने पणजी में कहा कि अभी भाजपा के 20 उम्मीदवार चुनकर आए हैं. MGP ने पत्र देकर समर्थन दिया है जिनके 2 उम्मीदवार हमारे साथ आएंगे. इसके साथ 3 निर्दलीय विधायकों ने भी समर्थन देने की बात कही है. इसके अलावा भी कुछ लोग हमारे साथ आ सकते हैं.

10:27 PM. 10 Mar 22 10:27 PM. 10 Mar

गोवा में बिना किसी गठबंधन के बीजेपी को 20 मिली सीटें: प्रमोद सावंत

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि विधानसभा चुनाव में बीजेपी को मिली जीत के लोगों को धन्यवाद दिय. हालांकि, उन्होंने कहा कि हमने 22 मांगे थे, लेकिन हम थोड़े कम पर रह गए. पीएम मोदी को धन्यवाद देते हुए प्रमोद सावंत ने कहा कि यहां आने वाले सभी नेताओं को भी इसका श्रेय देना चाहते हैं. हम यहां 10 साल से थे. कई लोगों ने कहा कि सत्ता विरोधी लहर है, लेकिन हमें विश्वास था कि हम विकास कार्यों में जीत हासिल करेंगे.

10:27 PM. 10 Mar 22 10:27 PM. 10 Mar

उत्पल पर्रिकर पणजी विधानसभा सीट से हारे

भाजपा नेता मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर पणजी विधानसभा सीट से हार गए हैं. उन्हें बीजेपी के अतानासियो मोनसेरेट ने 716 वोटों से हराया है. उत्पल निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव में खड़े हुए थे.

10:27 PM. 10 Mar 22 10:27 PM. 10 Mar

संजय राउत का दावा, गोवा में किसी भी दल को नहीं मिल रहा पूर्ण बहुमत

शिवसेना सांसद संजय राउत ने दावा किया कि गोवा में किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत हासिल नहीं होने वाला है. हालांकि, शुरुआती रुझानों में राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनने की राह पर अग्रसर नजर आ रही है. अधिकारियों के मुताबिक, बृहस्पतिवार दोपहर तक भाजपा 40 सदस्यीय गोवा विधानसभा की 19 सीटों पर आगे चल रही थी, जहां बहुमत का आंकड़ा 21 है। वहीं, महाराष्ट्र में शिवसेना की सहयोगी कांग्रेस 11, जबकि राज्य में उसकी सहयोगी गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) एक सीट पर बढ़त बनाए हुए है.

10:27 PM. 10 Mar 22 10:27 PM. 10 Mar

गोवा में अब तक आम आदमी पार्टी ने जीती 1 सीट, एक सीट पर चल रही आगे

गोवा में अब तक आम आदमी पार्टी ने 1 सीट जीती है और एक सीट पर आगे चल रही ही. वहीं, बीजेपी ने 7 सीटों पर जीत दर्ज की है और 13 सीटों पर आगे है. गोवा फॉर्वर्ड पार्टी एक सीट पर लीड कर रही है. दो सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशी जीते हैं. वहीं कांग्रेस चार सीटों पर जीती है और सात सीटों पर आगे है.

10:27 PM. 10 Mar 22 10:27 PM. 10 Mar

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत बोले- मेरे कार्यकर्ताओं ने मेरे लिए किया था प्रचार

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि यह मेरे लिए बहुत चुनौतीपूर्ण था क्योंकि मैं पूरे राज्य में प्रचार कर रहा था. लेकिन, अपने निर्वाचन क्षेत्र तक पहुंच नहीं सका. मेरे कार्यकर्ताओं ने मेरे लिए प्रचार किया था. मैं कम अंतर से जीता हूं.

10:27 PM. 10 Mar 22 10:27 PM. 10 Mar

मणिपुर में अब तक बीजेपी ने जीतीं 7 सीटें, जानें अन्य दलों का हाल

मणिपुर में अब तक बीजेपी ने 7 सीटें जीती हैं और 14 सीटों पर लीड कर रही है. वहीं, एक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी को जीत मिली है और दो सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशी आगे हैं. जबकि, कांग्रेस दो सीटों पर जीती है और 2 सीटों पर आगे चल रही है. जनता दल यूनाइटेड 3 सीटों पर जीत चुकी है और 3 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं दो सीटों पर अब तक नैशनल पिपल्स पार्टी जीती है.

10:27 PM. 10 Mar 22 10:27 PM. 10 Mar

गोवा में बीजेपी आगे, पार्टी कार्यालय में सीएम प्रमोद सावंत और पार्टी नेताओं ने मनाया जश्न

गोवा में बीजेपी आगे चल रही है इसके मद्देनज़र बीजेपी कार्यालय में मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और पार्टी नेताओं ने जश्न मनाया. चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार बीजेपी अब तक 5 सीट जीती है और 15 से आगे चल रही है.

2:29 PM. 10 Mar 22 2:29 PM. 10 Mar

बीजेपी को समर्थन

गोवा में कोरटालिम से निर्दलीय उम्मीदवार मैनुअल वाज और कर्टोरिम से एलेक्सियो रेजिनाल्डो ने बीजेपी को समर्थन दिया है.

2:29 PM. 10 Mar 22 2:29 PM. 10 Mar

मणिपुर में सीएम बीरेन सिंह के घर जश्न

मणिपुर में मतगणना के दौरान आ रहे रूझाने में बीजेपी को प्रचंड जीत मिलती दिख रही है. खुद सीएम एन बीरेन सिंह हेंगांग सीट से भारी मतों से जीत की ओर बढ़ रहे हैं. इस बीच उनके आवास में जश्न शुरू हो गया है.

2:29 PM. 10 Mar 22 2:29 PM. 10 Mar

Manipur Election Results 2022- बहुमत की ओर बीजेपी

गोवा में मतगणना के रुझानों में बीजेपी बहुमत की तरफ बढ़ती दिख रही है. अभी तक बीजेपी ने 2 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है. वहीं 17 सीटों पर आगे चल रही है. जबकि, कांग्रेस 12 सीटों पर, आम आदमी पार्टी 2 और टीएमसी 3 सीटों पर आगे निकल चुकी है. बीजेपी के रोहन खोंटे ने परवरी विधानसभा सीट से टीएमसी के संदीप वजरकर को हरा दिया है. रोहन खोंटे ने संदीप वजरकर को 7950 वोटों से हराया है. वहीं एबीपी के हवाले से खबर है कि गोवा में सीएम सावंत अपनी सीट से जीत गए हैं‍.

2:29 PM. 10 Mar 22 2:29 PM. 10 Mar

मणिपुर में 1 सीट पर बीजेपी की जीत

चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के मुताबिक, मणिपुर में बीजेपी 1 सीट पर जीत चुकी है और 21 पर आगे चल रही है.

2:29 PM. 10 Mar 22 2:29 PM. 10 Mar

एन.बीरेन सिंह की जीत तय

मणिपुर में भाजपा सीएम एन बीरेन सिंह की जीत लगभग तय मानी जा रही है.

2:29 PM. 10 Mar 22 2:29 PM. 10 Mar

Goa-Manipur Election Results 2022: पणजी में हारे उत्पल

गोवा और मणिपुर से आ रहे रुझानों में बीजेपी बहुमत के करीब पहुंच गई है. पार्टी में खुशी की लहर है. कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं. वहीं, एबीपी न्यूज के हवाले से खबर है कि पणजी में उत्पल पर्रिकर चुनाव हार गए हैं.

2:29 PM. 10 Mar 22 2:29 PM. 10 Mar

Goa-Manipur Election Results 2022: रुझानों में बीजेपी की सरकार

गोवा और मणिपुर में बीजेपी शानदार बढ़त बनाई हुई है. गोवा से सीएम प्रमोद सावंत आगे चल रहे हैं. यहां‍ बीजेपी रुझानों में बहुमत के करीब पहुंच गई है. इधर, मणिपुर में भी बीजेपी 27 सीटों पर आगे चल रही है. मणिपुर में सीएम एन बीरेन सिंह एक सीट से आगे चल रहे हैं.

2:29 PM. 10 Mar 22 2:29 PM. 10 Mar

बीजेपी को बहुमत

गोवा में बहुमत के करीब बीजेपी पहुंच गई है. तो वहीं, मणिपुर में कांग्रेस के ओकराम इबोबी को कड़ी टक्कर मिल रही है.

2:29 PM. 10 Mar 22 2:29 PM. 10 Mar

Goa Election Results 2022: सीएम प्रमोद सावंत पीछे

गोवा चुनाव में सांकेलिम सीट से सीएम प्रमोद सावंत पीछे चल रहे हैं.

2:29 PM. 10 Mar 22 2:29 PM. 10 Mar

Goa Election Results 2022: बीजेपी-कांग्रेस में कांटे की टक्कर

गोवा में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है. गोवा में बीजेपी 17 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं कांग्रेस भी 17 सीटों पर आगे है. जबकि, टीएमसी 3 सीटों पर आगे है. ऐसे में रुझानों के मुताबिक टीएमसी किंगमेकर की भूमिका निभा सकती है.

2:29 PM. 10 Mar 22 2:29 PM. 10 Mar

Manipur Election Results 2022: मणिपुर में बीजेपी को बढ़त

मणिपुर में बीजेपी को बढ़त है. कांग्रेस काफी पिछड़ते हुए दिखाई दे रही है. 23 सीटों पर शुरुआती रुझान में बीजेपी 16 सीटों पर आगे चल रही है.

2:29 PM. 10 Mar 22 2:29 PM. 10 Mar

GOA, Manipur Election Results: कांग्रेस बहुमत के करीब

गोवा में शुरुआती रुझानों में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. 20 सीटों पर वो आगे चल रही है. इस हिसाब से कांग्रेस रुझानों में बहुमत के करीब है. वहीं बीजेपी अभी 16 सीटों पर आगे चल रही है. जबकि, टीएमसी 4 सीटों पर आगे है.

2:29 PM. 10 Mar 22 2:29 PM. 10 Mar

गोवा में 40 सीटों के रूझान

गोवा में 40 सीटों के रूझान सामने आ गए हैंं. प्रदेश में BJP 16, कांग्रेस 20 और TMC 4 सीटों पर आगे चल रही है.

2:29 PM. 10 Mar 22 2:29 PM. 10 Mar

मणिपुर में वोटों की गिनती शुरू

मणिपुर के सभी मतदान केंद्रों पर वोटों की गिनती शुरू. थोड़ी देर में आने लगेंगे रुझान.

2:29 PM. 10 Mar 22 2:29 PM. 10 Mar

15 सीटों के रुझान

गोवा विधानसभा चुनाव की 40 सीटों में से 15 सीटों के रुझान सामने आए हैं, गोवा में कांग्रेस 6 सीटों पर और बीजेपी 9 सीटों पर आगे चल रही है.

2:29 PM. 10 Mar 22 2:29 PM. 10 Mar

11 सीटों के रुझान सामने आए

गोवा विधानसभा चुनाव की 40 सीटों के लिए रुझान आने शुरू हो गए हैं. 11 सीटों के रुझान सामने आए हैं, गोवा में कांग्रेस 6 सीटों पर और बीजेपी 5 सीटों पर आगे चल रही है.

2:29 PM. 10 Mar 22 2:29 PM. 10 Mar

GOA, Manipur Election Results: मतगणना शुरू

GOA, Manipur Election Results: गोवा की 40 विधानसभा और मणिपुर की 60 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना शुरू हो चुकी है. दोनों राज्यों के आज आएंगे नतीजे. कई दिग्गजों की साख दांव पर लगी है.

2:29 PM. 10 Mar 22 2:29 PM. 10 Mar

मणिपुर में इन दो दिग्गजों की साख दांव पर

मणिपुर चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस के दो दो दिग्गजों के बीच कांटे की टक्कर है. कांग्रेस के सीएम पद के उम्मीदवार ओकराम इबोबी सिंह और बीजेपी नेता और सीएम एन बिरेन सिंह की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है.

2:29 PM. 10 Mar 22 2:29 PM. 10 Mar

एग्जिट पोल से कांग्रेस को झटका

एग्जिट पोल के नतीजों में मणिपुर में बीजेपी की सरकार बनने के कयास लगाए जा रहे हैं. पार्टी इसके लिए जी जान से भी जुटी हुई है. वहीं, कांग्रेस ने भी चुनाव में पूरा दम लगाया था. वो प्रदेश में सत्ता में वापसी को लेकर बेताब है. ऐसे में अगर एग्जिट पोल के नतीजे सही साबित हुए तो कांग्रेस के लिए यह बड़ा झटका साबित हो सकता है.

2:29 PM. 10 Mar 22 2:29 PM. 10 Mar

मणिपुर में मतगणना की निगरानी करेंगे जदयू सांसद

भारतीय जनता पार्टी के सहयोगी जनता दल (यूनाइटेड) ने कहा कि उसके 5 सांसद मणिपुर विधानसभा चुनाव की मतगणना पर नजर रखने के लिए गुरुवार को इंफाल में डेरा डालेंगे. जदयू महासचिव और पूर्वोत्तर क्षेत्र के प्रभारी अफाक अहमद खान ने एक बयान जारी कर कहा, अगर मतगणना के दौरान पार्टी को जदयू उम्मीदवारों से किसी भी तरह की गड़बड़ी की कोई शिकायत मिलती है तो सांसद संबंधित मतगणना केंद्रों के सामने धरने पर बैठेंगे.

2:29 PM. 10 Mar 22 2:29 PM. 10 Mar

Goa Election 2022- दांव पर लगी है इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा

गोवा विधानसभा चुनाव (Goa Election 2022) में इस बार मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता प्रमोद सावंत, पूर्व सीएम और टीएमसी उम्मीदवार चर्चिल अलेमाओ, विपक्ष के नेता और कांग्रेस उम्मीदवार दिगंबर कामत, निर्दलीय प्रत्याशी लक्ष्मीकांत पारसेकर, मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर समेत कई और दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है.

2:29 PM. 10 Mar 22 2:29 PM. 10 Mar

8 बजे से वोटों की गिनती

गोवा विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगीगी. बता दें, गोवा में 14 फरवरी को 40 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग हुई थी. एक ही चरण में मतदान हुआ था.

2:29 PM. 10 Mar 22 2:29 PM. 10 Mar

गोवा में किसकी बनेगी सरकार

गोवा विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा और कांग्रेस में कड़ी टक्कर हुई है. अधिकांश सीटों पर बहुकोणीय मुकाबला देखने को मिला है. ऐसे में एग्जिट पोल के नतीजे कितना सही होते हैं, यह नतीजे आने के बाद ही साफ हो पाएगा.

2:29 PM. 10 Mar 22 2:29 PM. 10 Mar

एनपीपी, एनपीएफ और जद(यू) की हो सकती है अहम भूमिका

मणिपुर विधानसभा चुनाव 2022 के एग्जिट पोल में बीजेपी की सरकार बनने की बात कही गई है. एग्जिट पोल के नतीजे आने के बाद बीजेपी खेमा मतगणना को लेकर जहां आश्वस्त है, वहीं, कांग्रेस को उम्मीद है कि वह इस राज्य में अपनी विरोधी को सत्ता में वापसी करने से रोक लेगी. हालांकि, ऐसी परिस्थिति में जब बीजेपी और कांग्रेस में से किसी को बहुमत नही मिले तो वैसे में नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी), नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ), जद(यू) सरकार गठन में अहम भूमिका निभा सकते हैं.

2:29 PM. 10 Mar 22 2:29 PM. 10 Mar

कांग्रेस ने उम्मीदवारों को किया लग्जरी रिसॉर्ट स्थानांतरित

आज यानी 10 मार्च को गोवा विधानसभा चुनाव की मतगणना है. मतगणना से पहले कांग्रेस ने अपने उन उम्मीदवारों को पणजी के पास बम्बोलिम गांव स्थित एक लग्जरी रिसॉर्ट में स्थानांतरित कर दिया है जिन्होंने गोवा विधानसभा चुनाव लड़ा था. जाहिर है कांग्रेस ने यह कदम बीते विधानसभा चुनाव 2017 को देखते हुए उठाया है. क्योंकि, उस समय कांग्रेस चुनाव में सबसे अधिक सीटें जीतकर भी सरकार बनाने में असफल हो गई थी.

2:29 PM. 10 Mar 22 2:29 PM. 10 Mar

मणिपुर में भाजपा सरकार- एग्जिट पोल

चुनाव के बाद आए एग्जिट पोल की माने तो मणिपुर में एक बार फिर बीजेपी की सरकार बन रही है. एग्जिट पोल के हिसाब से यहां भाजपा की वापसी हो रही है. मणिपुर में विधानसभा में कुल 60 सीटें हैं, यहां बहुमत का आंकड़ा 31 है. इससे पहले 2017 में बीजेपी ने एनपीपी, एलजेपी और निर्दलीय विधायकों के समर्थन से सरकार का गठन किया था.

6:01 AM. 10 Mar 22 6:01 AM. 10 Mar

किसकी बनेगी सरकार

गोवा में इस बार चुनाव काफी दिलचस्प रहा है. विधानसभा की 40 सीटों के लिए बीजेपी, कांग्रेस, एनसीपी-शिवसेना, आम आदमी पार्टी और टीएमसी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली है. गोवा की सभी सीटों पर कांग्रेस ने अकेले चुनाव लड़ा है. जबकि शिवसेना और राकांपा ने गठबंधन कर चुनाव लड़ा. वहीं, आम आदमी पार्टी और टीएमसी को गोवा से काफी उम्मीदें लगी हैं. सात मार्च को आए एग्जिट पोल में गोवा में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत मिलता नहीं बताया गया है. राज्य में इस बार त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति बन सकती है. एग्जिट पोल के नतीजे कितने सही साबित होंगे इसका पता आज यानी 10 मार्च को चल सकेगा.

6:01 AM. 10 Mar 22 6:01 AM. 10 Mar

GOA Manipur Election Results Live Updates: गोवा और मणिपुर विधानसभा चुनाव के नतीजे अब से थोड़ी देर में आने शुरू हो जाएंगे. इन दोनों राज्यों के चुनावी नतीजों पर हर किसी की नजर टिकी है. गोवा विधानसभा की 40 सीटों और मणिपुर विधानसभा की 60 सीटों की मतगणना सुबह आठ बजे शुरू होगी. इसके बाद ताजा रूझान आने शुरू हो जाएंगे.

मुख्य बातें

GOA Manipur Election Results Live Updates: गोवा और मणिपुर विधानसभा चुनाव के नतीजे अब से थोड़ी देर में आने शुरू हो जाएंगे. गोवा विधानसभा की 40 सीटों और मणिपुर विधानसभा की 60 सीटों की मतगणना सुबह आठ बजे शुरू होगी. गोवा और मणिपुर चुनाव की पल-पल की जानकारी के लिए जुड़े रहें prabhatkhabar.com के साथ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >