कांग्रेस बोली- गुलाम नबी आजाद दिखा रहे अपना असली चरित्र और मोदी के प्रति वफादारी

कांग्रेस की जम्मू कश्मीर इकाई ने पार्टी के पूर्व नेता गुलाम नबी आजाद की निंदा करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी पर उनके बयान संसद में उनके द्वारा दिये गये भाषण के बिल्कुल विपरीत हैं. प्रधानमंत्री की तारीफ कर वह अपने आपको ही बेनकाब कर रहे हैं.

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने पूर्व कांग्रेस नेता और सांसद गुलाम नबी आजाद पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने ट्वीट किया और कहा, हर बीतते दिन के साथ, गुलाम नबी आजाद अपने असली चरित्र और पीएम मोदी के प्रति अपनी वफादारी का प्रदर्शन कर रहे हैं. मैं केवल यह कह सकता हूं कि वह दयनीय हैं.

कांग्रेस की जम्मू कश्मीर इकाई ने की गुलाम नबी आजाद की निंदा

कांग्रेस की जम्मू कश्मीर इकाई ने पार्टी के पूर्व नेता गुलाम नबी आजाद की निंदा करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी पर उनके बयान संसद में उनके द्वारा दिये गये भाषण के बिल्कुल विपरीत हैं. प्रधानमंत्री की तारीफ कर वह अपने आपको ही बेनकाब कर रहे हैं. कांग्रेस ने कहा, आजाद के बयान, जिनमें वह तारीफ कर मोदी सरकार को पाक साफ बताने की कोशिश कर रहे हैं, यह हृदय परिवर्तन ऐसे समय शुरू हुआ जब राज्यसभा में उनका लंबा कार्यकाल समाप्ति की ओर था.

आजाद ने क्या दिया था बयान

पूर्व केंद्रीय मंत्री आजाद ने बुधवार को कांग्रेस पार्टी को निशाने पर लेते हुए मोदी की भूरि-भूरि प्रशंसा की थी. डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (डीपीएपी) के प्रमुख आजाद ने कहा था कि कांग्रेस अब भी रिमोट कंट्रोल द्वारा चलायी जा रही है और आरोप लगाया था कि अनुभवहीन चापलूसों की नयी जमात चीजें संभाल रही है.

Also Read: अवांछित उद्योगपतियों से विदेश में मिले राहुल गांधी? गुलाम नबी आजाद के दावे पर BJP हमलावर

राहुल गांधी की वजह से उन्होंने कांग्रेस पार्टी छोड़ी

अनुभवी नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि राहुल गांधी प्राथमिक कारण थे जिनकी वजह से उन्होंने एवं कई अन्य ने कांग्रेस को छोड़ा. उन्होंने दावा किया कि देश की सबसे पुरानी पार्टी में रहने के लिए ‘रीढ़विहीन’ होने की जरूरत है. उन्होंने दावा किया कि अब न ही कांग्रेस संसदीय पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी के हाथ में और न ही कांग्रेस अध्ययन मल्लिकार्जुन खरगे के हाथ में है कि वे चाहकर भी पार्टी में उनकी वापसी करा दें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >