Video : गरीब रथ एक्सप्रेस में लगी आग, ट्रेन के जलने का भयावह वीडियो आया सामने

Video : पंजाब के सिरहिंद से ट्रेन में आग लगने की खबर आई इसका वीडियो सामने आया है जो बहुत ही भयावह है. देखें वीडियो.

गरीब रथ एक्सप्रेस में लगी आग

Video : पंजाब के सिरहिंद से शनिवार सुबह बड़ी खबर आई. अमृतसर से साहर्सा जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस में सिरहिंद रेलवे स्टेशन के पास आग लग गई. आग अंबाला से सिर्फ आधा किलोमीटर पहले लगी और ट्रेन को तुरंत रोक दिया गया जब एक डिब्बे से धुआं उठता देखा गया. फायरब्रिगेड ने तुरंत आग को काबू में कर लिया. सिरहिंद GRP SHO रतन लाल के अनुसार, सभी यात्रियों को समय रहते निकाल लिया गया, इसलिए किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है. इस घटना में तीन डिब्बे क्षतिग्रस्त हुए और आग लगने के कारण की जांच की जा रही है. आग लगने की घटना का वीडियो सामने आया है जिसे न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर किया है.

आग लगने की खबर से ट्रेन में बैठे लोगों के बीच अफरा तफरी मच गई. आग सुबह करीब साढ़े सात बजे उस समय लगी जब ट्रेन (संख्या 12204) अपने गंतव्य की ओर जा रही थी. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ट्रेन के एक एसी कोच में धुआं निकलता दिखाई देने पर यात्रियों को वहां से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. आग बुझाने के लिए दमकल गाड़ियों को तुरंत बुलाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >