गैंगस्टर-खालिस्तानी टेरर लिंक मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, 122 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी

अभियान में 200 से अधिक टीम को लगाया गया है. जिन राज्यों में NIA की छापेमारी चल रही है, उसमें दिल्ली NCR, पंजाब, राजस्थान, यूपी और मध्य प्रदेश शामिल हैं. बताया जा रहा है कि टेरर फंडिंग से दहशत फैलाने की कोशिश की जा रही थी. मालूम हो गैंगस्टर-खालिस्तानी नेटवर्क मामले में अबतक पांच केस दर्ज की गयी है.

आतंकियों और गैंगस्टर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई जारी है. एनआईए(NIA) की टीम देशभर के 122 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. बताया जा रहा है यह छापेमारी गैंगस्टर-खालिस्तानी आतंकी लिंक केस में की जा रही है. बताया जा रहा है पंजाब-चंडीगढ़ में 65 ठिकानों में छापेमारी की जा रही है. जबकि दिल्ली एनसीआर में 32 और राजस्थान में 18 जगहों पर एनआईए छापेमारी कर रही है.

अभियान में 200 से अधिक एनआईए की टीम

इस अभियान में 200 से अधिक टीम को लगाया गया है. जिन राज्यों में एनआईए की छापेमारी चल रही है, उसमें दिल्ली एनसीआर, पंजाब, राजस्थान, यूपी और मध्य प्रदेश शामिल हैं. बताया जा रहा है कि टेरर फंडिंग से दहशत फैलाने की कोशिश की जा रही थी. मालूम हो गैंगस्टर-खालिस्तानी नेटवर्क मामले में अबतक पांच केस दर्ज की गयी है.

आतंकी साजिश मामला: एनआईए ने जम्मू कश्मीर में विभिन्न स्थानों पर मारे छापे

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने जम्मू कश्मीर में शांति एवं सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ रहे आतंकी संगठनों एवं उनके सहयोगी संगठनों पर कार्रवाई के तहत घाटी में 13 स्थानों पर छापे मारे. एनआईए के एक प्रवक्ता ने बताया कि अनंतनाग, श्रीनगर, पुलवामा, शोपियां और बडगाम जिलों में छापे मारे गए और छापे के दौरान अभियोजन योग्य सामग्री एवं दस्तावेज जब्त किए गए. एजेंसी ने लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद, अल बद्र, और अलकायदा समेत पाकिस्तान आधारित कई आतंकवादी संगठनों से संबद्ध नए संगठनों, उनसे सहानुभूति रखने वालों, उनके लिए काम करने वाले या कर चुके लोगों के 13 स्थानों/ठिकानों पर सघन तलाशी ली गयी. ये छापे द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ), यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट जम्मू एंड कश्मीर, मुजाहिदीन गजवत-उल-हिंद, जम्मू कश्मीर फ्रीडम फाइटर्स, कश्मीर टाइगर्स, पीएएएफ जैसे कई नए संगठनों के लिए काम करने वाले लोगों की गतिविधियों, उनकी आतंकी साजिश की मौजूदा एनआईए जांच का हिस्सा हैं.

Also Read: आतंकी संगठनों पर एनआईए का एक्शन, जम्मू-कश्मीर और पंजाब के 15 ठिकानों पर ताबड़तोड़ रेड

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >