तिहाड़ जेल में गैंगवार, गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की लोहे की रॉड से हत्या

दिल्ली के रोहिणी कोर्ट शूटआउट के आरोपी गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया पर प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्यों योगेश टुंडा और अन्य ने हमला कर उसकी हत्या कर दी. गंभीर रूप से घायल टिल्लू को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.

दिल्ली के तिहाड़ जेल से गैंगवार की खबर सामने आ रही है. गैगवार में गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या कर दी गयी है. जानलेवा हमले के बाद टिल्लू को दीन दयाल अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया.

टिल्लू ताजपुरिया पर लोहे की रॉड से किया हमला

जेल नंबर 8 में बंद योगेश टुंडा अन्य ने दिल्ली के रोहिणी कोर्ट शूटआउट के आरोपी गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया. टिल्लू जेल नंबर 9 में बंद था.

जेल अधिकारी ने बताया, टिल्लू की कैसे हुई हत्या

जेल अधिकारी ने बताया, दिल्ली के रोहिणी कोर्ट शूटआउट के आरोपी गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया पर प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्यों योगेश टुंडा और अन्य ने हमला कर उसकी हत्या कर दी. गंभीर रूप से घायल टिल्लू को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Also Read: मनीष सिसोदिया ने तिहाड़ जेल से उठाया पीएम की डिग्री का मामला, पढ़ें, देश के नाम लिखी पूरी चिट्ठी

एडिशनल डीसीपी वेस्ट डिस्ट्रिक्ट अक्षत कौशल ने गैंगवार के बारे में बताया

एडिशनल डीसीपी वेस्ट डिस्ट्रिक्ट अक्षत कौशल ने गैंगवार के बारे में बताया, मंगलवार की सुबह 7 बजे तिहाड़ जेल से डीडीयू अस्पताल लाए गए दो विचाराधीन कैदियों के बारी में जानकारी मिली. जिसमें एक सुनील उर्फ टिल्लू को बेहोशी की हालत में लाया गया था. बाद में इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया गया. उन्होंने बताया गैंगवार में एक अन्य घायल रोहित का इलाज जारी है. वह खतरे से बाहर है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >