मुंबई में 22 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा गिरने से 2 की मौत, 5 घायल

दक्षिण मुंबई के भुलेश्वर इलाके में गणेश प्रतिमा गिरने से बड़ा हादसा हो गया. 'भुलेश्वरचा राजा' की 22 फीट ऊंची प्रतिमा गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई और 5 अन्य घायल हो गए, जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं.

दक्षिण मुंबई के भुलेश्वर इलाके में शनिवार रात ‘भुलेश्वरचा राजा’ गणेश प्रतिमा के आगमन समारोह के दौरान बड़ा हादसा हो गया. शनिवार रात करीब 10 बजे बालाराम मर्चेंट रोड पर 22 फीट ऊंची प्रतिमा गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हुए, इनमें दो बच्चे भी शामिल हैं.

आगमन जुलूस के दौरान हुआ हादसा

हादसा कबूतरखाना के पास जय अंबे चौक पर हुआ. जब भुलेश्वरचा राजा’ गणेश प्रतिमा के आगमन जुलूस के दौरान पंडाल तक ले जाया जा रहा था. इस समय बड़ी संख्या में श्रद्धालु वहां मौजूद थे. तभी पंडाल से करीब 50 मीटर पहले प्रतिमा का संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे मौजूद लोगों पर गिर गई.

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस

सूचना मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड, पुलिस, ट्रैफिक पुलिस, 108 एंबुलेंस और बीएमसी की टीमों को मौके पर भेजा गया. घायलों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया.

ये भी पढ़ें: अंतिम सोमवारी पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब, देवघर में सुरक्षा से लेकर यातायात तक पुख्ता इंतजाम

मृतकों की पहचान संकते नेवशे (33) और बृजेश हेमंत जोशी (30) के रूप में हुई है. घायलों में 5 और 7 साल की दो बच्चियां भी शामिल हैं. अधिकारियों के मुताबिक सभी घायल स्थिर हालत में हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीपक कुमार गुप्ता

दीपक कुमार गुप्ता 'प्रभात खबर डिजिटल' में कंटेंट राइटर हैं. इससे पहले वे 'ईटीवी भारत' में करीब ढाई साल तक कार्यरत रहे. इन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. 2021 से वे पत्रकारिता से जुड़े हैं और इस दौरान 'न्यूज प्लस', 'अंतर्कथा विजन न्यूज' और 'पब्लिक ऐप' के साथ भी काम कर चुके हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >