French Woman Assault: राजस्थान में फ्रांसीसी महिला के साथ हैवानियत, दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार

French Woman Assault: राजस्थान के उदयपुर में विज्ञापन शूट के लिए आई फ्रांसीसी महिला से हैवानियत की खबर सामने आ रही है. विदेशी महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है.

French Woman Assault: फ्रांसीसी महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में उदयपुर एसपी योगेश गोयल ने बताया, “यहां एक विज्ञापन की शूटिंग के लिए आई एक फ्रांसीसी महिला के साथ उसकी विज्ञापन शूट टीम के एक सदस्य ने यौन उत्पीड़न किया. पुलिस को इसकी जानकारी 23 जून को मिली. महिला की रिपोर्ट के आधार पर बड़गांव थाने में आपराधिक मामला दर्ज किया गया. उसने जो जानकारी दी, उसके अनुसार वह 22 जून को उदयपुर आई थी… क्रू के सदस्य उसी रात ग्रीक फार्म रेस्टोरेंट में एक डिनर पार्टी में शामिल हुए थे. उस दौरान शूटिंग के क्रू मेंबर में से एक सिद्धार्थ उर्फ ​​पुष्पराज लड़की को सिगरेट पीने के बहाने अपनी कार में ले गया और उसके साथ छेड़छाड़ की. इसके बाद वह उसे अपने कमरे में ले गया, जहां उसने उसके साथ यौन उत्पीड़न किया. आज सुबह हमने उसे चित्तौड़गढ़ हाईवे पर पकड़ लिया. उसने प्रारंभिक पूछताछ में यह अपराध कबूल कर लिया है. हमने उसे गिरफ्तार कर लिया है… 7 दिन के अंदर हम जांच पूरी कर मामला कोर्ट में पेश करेंगे. आरोपी की कंपनी का नाम उदयपुर कास्टिंग कॉल है.”

टेलीविजन धारावाहिकों में काम कर चुका है आरोपी

फ्रांसीसी महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी की पहचान चित्तौड़गढ़ के गंगरार निवासी 29 वर्षीय पुष्पराज उर्फ सिद्धार्थ ओझा के रूप में हुई है और आरोपी एक कास्टिंग कंपनी का मालिक है. उन्होंने बताया कि आरोपी फिल्मों, संगीत वीडियो व टेलीविजन धारावाहिकों के लिए काम कर चुका है और पिछले आठ वर्ष से उदयपुर में रह रहा है.

आरोपी के साथ कुछ लोगों ने की हाथापाई

कांग्रेस की शहर इकाई के अध्यक्ष फतेह सिंह राठौर की अगुवाई में कुछ स्थानीय कार्यकर्ताओं ने आरोपी पुष्पराज को पूछताछ के लिए लिये जाते समय उससे कथित तौर पर हाथापाई की कोशिश की. पुलिस ने बताया कि आरोपी को जब पुलिस अधीक्षक कार्यालय लेकर जाया जा रहा था, तब कुछ लोगों ने उस पर कथित रूपल से हमला करने की कोशिश भी की. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा और उपाधीक्षक कैलाश चंद्र ने स्थिति को शांत करने व भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हस्तक्षेप किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >