सिर्फ 5 रुपये में पेट भर खाना, 100 अटल कैंटीन में मिलेगी सस्ती थाली

दिल्ली में अब बेहद कम कीमत पर भरपेट भोजन मिल रहा है. राजधानी की 100 अटल कैंटीन में लोगों को सिर्फ 5 रुपये में खाना दे रही है. सरकार का कहना है कि इस पहल का मकसद जरूरतमंदों को सस्ता भोजन देना और यह तय करना है कि कोई भूखा न सोए.

दिल्ली में महंगाई के बीच जरूरतमंद लोगों के लिए सिर्फ 5 रुपये में भरपेट भोजन की सुविधा शुरू की गई है. राजधानी में 100 ‘अटल कैंटीन’ के जरिए रियायती दर पर खाना उपलब्ध कराया जा रहा है. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के मुताबिक, इस योजना का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि शहर में कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए.

सिर्फ 5 रुपये में मिलेगा भोजन

अटल कैंटीन में लोगों को केवल 5 रुपये का भुगतान करके भोजन मिल सकता है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि दिल्ली में 100 अटल कैंटीन संचालित की जा रही हैं. इन जिनमें प्रतिदिन 1,000 लोगों को मात्र 5 रुपये की लागत पर भोजन परोसा जाएगा.

दिल्ली में 100 अटल कैंटीन

दिल्ली सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के अवसर पर उनके नाम से राजधानी में 100 अटल कैंटीन खोलने का संकल्प लिया था. मुख्यमंत्री के मुताबिक, ये कैंटीन अब शहर के अलग-अलग हिस्सों में संचालित हो रही हैं.

किसके लिए है अटल कैंटीन?

इस योजना का मुख्य उद्देश्य कम कीमत पर लोगों को भोजन उपलब्ध कराना है. खासतौर पर ऐसे लोग, जिनके लिए रोजाना भोजन पर ज्यादा पैसा खर्च करना मुश्किल है, वे 5 रुपये में यहां खाना ले सकते हैं.

हालांकि उपलब्ध जानकारी में कैंटीन का लाभ लेने के लिए किसी विशेष आय प्रमाण पत्र, पहचान पत्र या दूसरे दस्तावेज की अनिवार्यता का उल्लेख नहीं किया गया है.

कैसे मिलेगा 5 रुपये का खाना?

अटल कैंटीन में भोजन के लिए 5 रुपये का टोकन दिया जाता है. योजना के शुभारंभ के दौरान नेहरू नगर स्थित कैंटीन में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पहला 5 रुपये का भोजन टोकन जारी किया था.

पहले चरण में 45 जगहों पर हुई थी शुरुआत

अटल कैंटीन योजना की शुरुआत साल 2025 में 26 दिसंबर को की गई थी. पहले चरण में दिल्ली के 45 जगहों पर कैंटीन खोली गई थीं. उद्घाटन के दिन आम लोगों को मुफ्त भोजन भी दिया गया था. अब मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का कहना है कि दिल्ली में 100 अटल कैंटीन सुचारू रूप से चल रही हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >