Deendayal Birth Anniversary: गरीबों के उत्थान के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही पांच बड़ी योजनाएं, जानें डिटेल्स

प्रधानमंत्री अंत्योदय अन्न योजना केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है. इस योजना के माध्यम से सरकार गरीबों को भोजन उपलब्ध करा रही है. हर अंत्योदय राशन कार्ड वालों को इस योजना के माध्यम से 35 किलोग्राम राशन प्रदान किया जा रहा है.

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की आज 108वीं जयंती है. इसको लेकर देशभर में कई कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. पंडित दीनदयाल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिंतक और संगठकर्ता थे. वो 1967 से 68 तक भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष भी रहे. पंडित दीनदयान के जन्मदिन को अंत्योदय दिवस के रूप में भी मनाया जाता है. भारत सरकार ने गरीबों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चला रही है. जिसमें अंत्योदय योजना भी शामिल है. तो आइये पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के मौके पर हम आपको यहां बताने वाले हैं कि भारत सरकार की ओर से गरीबों के उत्थान के लिए कौन-कौन योजनाएं चलायी जा रही हैं.

प्रधानमंत्री अंत्योदय अन्न योजना

प्रधानमंत्री अंत्योदय अन्न योजना केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है. इस योजना के माध्यम से सरकार गरीबों को भोजन उपलब्ध करा रही है. हर अंत्योदय राशन कार्ड वालों को इस योजना के माध्यम से 35 किलोग्राम राशन प्रदान किया जा रहा है. इसके अलावा 2 रुपये प्रति किलोग्राम गेहूं भी दिया जा रहा है. इस योजना की शुरुआत 25 दिसंबर 2000 को की गई.

दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय योजना

भारत सरकार ने शहरी और ग्रामीण गरीबों के लिए दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय योजना का आरंभ 25 सितंबर 2014 को किया. भारत सरकार ने इस योजना के लिए 500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है. इस योजना के अंतर्गत देश के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रो के सड़क विक्रेताओं की आजीविका संबंधी समस्याओं को देखते हुए उनकी उभरते बाजार के अवसरों तक पहुंच को सुनिश्चित करने के लिए उपयुक्त जगह, संस्थागत ऋण, और सामाजिक सुरक्षा और कौशल विकास प्रदान करना.

Also Read: देश के महान नेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की आज जयंती, पूरा देश कर रहा है शत-शत नमन

प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना

प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत 25 सितंबर, 2018 को की गई थी. इसे एक साथ पूरे देशभर में लागू किया गया है. इस योजना में गरीबों का इलाज फ्री में कराने का प्रावधान है. इसमें कई बीमारियों का इलाज फ्री में किया जायेगा. इस योजना में सरकार द्वारा 5 लाख तक इलाज के लिए हॉस्पिटल को देने का प्रावधान है.

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत 1 मई 2016 को हुई. इस योजना का उद्देश्य गरीब परिवार की महिलाओं को फ्री में घरेलू एलपीजी गैस कनेक्शन दिया जा रहा है. इसके अलावा इस योजना के लाभर्थियों को सामान्य रेट से 200 रुपये कम में गैस सिलेंडर भी दिया जा रहा है. इस योजना के आने से महिलाओं के स्वास्थ्य पर भी सुधार आई है. लड़की से खाना बनाने में महिलाओं को आंख और फेफड़े में कई तरह की परेशानिएं हो रहीं थीं.

प्रधानमंत्री आवास योजना

प्रधानमंत्री आवास योजना की शुरुआत 25 जून 2015 को की गई थी. इस योजना का उद्देश्य देश के सभी गरीबों को पक्का मकान दिलाना है. इस योजना को दो भाग में बांटा गया है. एक शहरी और दूसरा ग्रामीण.

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना

सड़क पर ठेले-खोमचे चलाने वालों को खुद का काम शुरू करने के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की शुरुआत की. योजना में 10000 रुपये तक का ऋण देने का प्रावधान है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >