Firing in Punjab: ट्रिपल मर्डर से दहला पंजाब, फिरोजपुर में गोलीबारी में 3 लोगों की मौत

Firing in Punjab: पंजाब के फिरोजपुर में अंधाधुंध फायरिंग में तीन लोगों की मौत हो गई है. हमला करने के कारणों का पता नहीं चल सका है. पुलिस ने घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया है. वहीं गोलीबारी से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.

Firing in Punjab: पंजाब के फिरोजपुर में अंधाधुंध फायरिंग में तीन लोगों की मौत हो गई है. फायरिंग कार सवार एक परिवार पर की गई. गोलीबारी की घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल हो गया है. बताया जा है कि बाइक सवार लोगों ने फायरिंग की है. मरने वालों में एक महिला भी शामिल है. रिपोर्ट के मुताबिक फिरोजपुर के अकालगढ़ गुरुद्वारा साहिब के पास हमलावरों ने कार सवार लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी.

गोलीबारी में तीन लोगों की मौत
घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई है. मामले की जांच की जा रही है. हमला के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस को शक है कि आपसी रंजिश का मामला हो सकता है. बताया जा रहा है कि गोली लगने की बाद घटनास्थल पर ही महिला की मौत हो गई. वहीं कार सवार दो अन्य लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ा. पुलिस ने घटना के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

छह की संख्या में आये थे आरोपी- पंजाब पुलिस
घटना को लेकर फिरोजपुर रेंज के डीआइजी अजय मलूजा ने कहा है कि यह तिहरा हत्याकांड है और हम मामले की जांच कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि मृतकों के नाम आकाशदीप, दिलप्रीत और जसप्रित कौर है. दिलप्रीत का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है. पुलिस ने कहा है कि मामला आपसी रंजिश का लग रहा है. हमारे पास सीसीटीवी फुटेज है और हमने हमलावरों की पहचान पहले ही कर ली है. आरोपियों की संख्या 6 बताई जा रही है.

इसे भी पढ़ेंः Weather Forecast: अगले 7 दिनों तक बारिश से नहीं मिलेगी राहत, 3 सितंबर तक इन राज्यों में अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >