Firecracker Market Fire: यूपी के फतेहपुर में पटाखा बाजार में भीषण आग, 60 से अधिक दुकानें जलकर खाक

Firecracker Market Fire:उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में रविवार दोपहर एक अस्थायी पटाखा बाजार में भीषण आग लग गई जिससे 60 से अधिक दुकानें और बड़ी संख्या में मोटरसाइकिल जलकर खाक हो गईं.

Firecracker Market Fire:मुख्य अग्निशमन अधिकारी जयवीर सिंह ने बताया कि फतेहपुर के एम.जी. कॉलेज मैदान में लगे अस्थायी पटाखा बाजार में दोपहर करीब साढ़े 12 बजे आग लग गई. उन्होंने कहा, ‘‘आग ने 15 से 20 मिनट के भीतर पूरे बाजार को अपनी चपेट में ले लिया. इस दौरान करीब 65 से 70 दुकानें और 24 से अधिक दोपहिया वाहन पूरी तरह जल गए. हालांकि, अब तक किसी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है.’’

आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा

मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि आग लगने का फिलहाल स्पष्ट कारण पता नहीं चल सका है, लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि आग संभवत: शॉर्ट सर्किट के कारण लगी. इस बीच, व्यापारियों ने दावा किया कि अग्निशमन केंद्र मात्र 200 मीटर की दूरी पर होने के बावजूद दमकलकर्मी आग लगने के लगभग 20 मिनट बाद मौके पर पहुंचे. इस देरी के कारण कई करोड़ रुपये के पटाखे जलकर नष्ट हो गए, और कई लोग मामूली रूप से झुलस गए.

प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया?

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग तेजी से पटाखों से भरे आस-पास के स्टॉल तक फैल गई, जिससे लगातार धमाके होने लगे और पूरा इलाका थर्रा गया. बाजार में धुएं का गुबार उठने लगा, और दहशत में व्यापारी व ग्राहक जान बचाकर भागने लगे. स्थानीय व्यापारी सतीश ने बताया, ‘‘आग लगने से लगभग आधे घंटे पहले ही बाजार का उद्घाटन हुआ था. बस 15 मिनट में सब कुछ खत्म हो गया. हम मुश्किल से अपनी जान बचाकर भागे.’’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >