IG पुलिस के ही खिलाफ फैला दी फेक न्यूज, केरल में ऑनलाइन पोर्टल के खिलाफ दर्ज हुई FIR

Kerala Fake News against IGP: केरल पुलिस की एक आईजी और उनके स्टाफ के खिलाफ रोड एक्सीडेंट को लेकर फेक न्यूज फैलाई गई. इसमें आईजी की फोटो का इस्तेमाल करते हुए कई सोशल मीडिया पोस्ट किए गए. अब पुलिस ने सख्ती करते हुए एक ऑनलाइन पोर्टल के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है.

Kerala Fake News against IGP: केरल के किलिमानूर में हुए एक सड़क हादसे में एक कपल की मौत हो गई थी. इस मामले को लेकर फर्जी खबरें फैलाने के आरोप में पुलिस ने एक ऑनलाइन पोर्टल के खिलाफ केस दर्ज किया है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्रवाई आर्थिक अपराध शाखा की आईजीपी अजीता बेगम की शिकायत पर की गई. तिरुवनंतपुरम ग्रामीण साइबर पुलिस ने ‘वी द वर्ल्ड ऑफ फ्रेंड्स’ नाम के उस ऑनलाइन पोर्टल पर मामला दर्ज किया है, जो अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रिय बताया जा रहा है.

एफआईआर के अनुसार, चार जनवरी को किलिमानूर के पास कुन्नुममल में एक गाड़ी की टक्कर से एक दंपति की मौत हो गई थी. हादसे के बाद सोशल मीडिया पर कई पोस्ट डाले गए, जिनमें जांच में गड़बड़ी का आरोप लगाया गया. इसके साथ दावा किया गया कि आईजीपी बेगम के स्टाफ का एक सदस्य इस मामले में शामिल है. इन पोस्ट में बेगम की तस्वीर का भी इस्तेमाल किया गया था.

पुलिस का कहना है कि ये आरोप बेबुनियाद और भ्रामक हैं. इसी आधार पर जालसाजी और आपराधिक मानहानि (डिफेमेशन) समेत भारतीय न्याय संहिता और आईटी एक्ट की कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है. फिलहाल पुलिस पोर्टल चलाने वालों की पहचान करने में जुटी है.

इस बीच, हादसे के असली मामले में पुलिस ने कराकोणम निवासी विष्णु को गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर उस वाहन को चला रहा था. उसने स्कूटर सवार राजित और अंबिका को टक्कर मारी थी. बताया गया कि हादसे के तुरंत बाद उसे हिरासत में लिया गया था, लेकिन नोटिस देकर छोड़ दिया गया, जिसके बाद वह फरार हो गया था.

मामले में लापरवाही के आरोप लगने के बाद किलिमानूर थाने के प्रभारी और दो उपनिरीक्षकों को भी निलंबित कर दिया गया है. पुलिस का कहना है कि हादसे और उससे जुड़ी अफवाहों; दोनों मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है.

पीटीआई-भाषा के इनपुट के साथ.

ये भी पढ़ें:- हज पर जाने वाले हर यात्री को मिलेगा स्मार्ट बैंड, खतरे लगे तो दबाओ बटन; मिलेगी सरकारी मदद

ये भी पढ़ें:- चुनाव आयोग ने तृणमूल समेत कई दलों के नेताओं को माना संदिग्ध वोटर, नोटिस भेज सुनवाई में बुलाया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >