जया बच्चन के समर्थन में संजय राउत पूछा, सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री में ही ड्रग्स है- राजनीति या किसी दूसरे क्षेत्र में नहीं

जया बच्चन ने राज्यसभा में फिल्म इंडस्ट्री के पक्ष में बातें रखी. जया बच्चन इस बयान को लेकर सुर्खियों में है. सोशल मीडिया से लेकर राजनीति तक उनके बयान की चर्चा हो रही है. शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा, कुछ लोग फिल्म इंडस्ट्री को बदनाम कर रहे हैं.

मुंबई : जया बच्चन ने राज्यसभा में फिल्म इंडस्ट्री के पक्ष में बातें रखी. जया बच्चन इस बयान को लेकर सुर्खियों में है. सोशल मीडिया से लेकर राजनीति तक उनके बयान की चर्चा हो रही है. शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा, कुछ लोग फिल्म इंडस्ट्री को बदनाम कर रहे हैं.

यह सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री की बात नहीं है अपनी संस्कृति की भी बात है सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री ही नहीं हमारी संस्कृति भी बदनाम हो रही है. कुछ लोग कहते हैं फिल्म इंडस्ट्री में ड्रग्स रैकेट है. क्या राजनीति में या किसी और क्षेत्र में नहीं है ? यह सरकार और लोगो की जिम्मेदारी है कि इस पर रोक लगायें.

Also Read: दिल्ली विधानसभा समिति के समक्ष पेश नहीं हुए फेसबुक अधिकारी कहा, कानून व्यवस्था केंद्र का मुद्दा

यही बात जया बच्चन ने भी कही है कि सिर्फ कुछ खराब लोगों की वजह से बदनाम हो रही है. इंडस्ट्री एक दिन में पांच लाख लोगों को काम देती है अगर कोई फिल्म इंडस्ट्री को खत्म कर देना चाहता है तो उसे रोकना होगा. ध्यान रहे कि जया बच्चन ने राज्यसभा में फिल्म इंडस्ट्री के लिए सरकार से मदद की अपील की थी.

उन्होंने कहा, फिल्म इंडस्ट्री को फिल्म से जुड़े लोग ही बदनाम कर रहे हैं कोई इसे गटर बुला रहा है तो कोई ड्रग्स का रैकेट बुला रहा है. कुछ लोग जिस थाली में खाते हैं उसी में छेद करते हैं. फिल्म इंडस्ट्री हमेशा देश की मदद के लिए खड़ा रहा है जब भी अच्छा काम हुआ है उसके प्रचार से लेकर सरकार की मदद तक के लिए पैसे दिये हैं. आज इंडस्ट्री को सरकार की जरूरत है. इस क्षेत्र से जुड़े लोग टैक्स भरते हैं इस क्षेत्र से सरकार को भी अच्छा खासा टैक्स मिलता है.

Posted By – Pankaj Kumar Pathak

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >