FCI Scam: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, तीन राज्यों के 50 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी, DGM गिरफ्तार

FCI Scam: भ्रष्टाचार और निम्न गुणवत्ता वाले भोजन की आपूर्ति को लेकर सीबीआई ने रेड किया. सीबीआई ने पंजाब और हरियाणा के कई शहरों में रेड किया. इसके अलावा सीबीआई की एक टीम ने दिल्ली में भी दो स्थानों पर छापेमारी की. साथ ही डीजीएम को रिश्वत मामले में गिरफ्तार भी किया है.

FCI Scam: भारतीय खाद्य निगम (FCI) में कथित तौर पर भ्रष्टाचार को लेकर सीबीआई ने आज यानी बुधवार को पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में 50 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी की. रेड को लेकर सीबीआई के एक अधिकारी ने बताया कि अनाज व्यापारियों, मिलरों सहित खाद्यान्न वितरकों के सांठगांठ को लेकर यह छापेमारी की गई. सीबीआई ने कहा कि निम्न गुणवत्ता वाले भोजन की आपूर्ति करने वालों को चिन्हित कर रेड किया गया.

डीजीएम को सीबीआई ने किया गिरफ्तार: अपनी छापेमारी के दौरान सीबीआई ने डीजीएम स्तर के एक अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया है. सीबीआई ने कहा कि एफसीआई में तकनीकी सहायकों से लेकर कार्यकारी निदेशकों तक की भूमिका एजेंसी की जांच के दायरे में है.
केन्द्रीय एजेंसी ने कहा कि एफसीआई में एक उप महाप्रबंधक (DGM) को 50 हजार रुपये की घूस लेते हुए गिरफ्तार किए जाने के बाद यह छापेमारी शुरू की गई.

दिल्ली पंजाब और हरियाणा में छापेमारी: सीबीआई के अधिकारी ने बताया कि भ्रष्टाचार और निम्न गुणवत्ता वाले भोजन की आपूर्ति को लेकर सीबीआई ने रेड किया. सीबीआई अधिकारी ने यह भी बताया कि पंजाब और हरियाणा के कई शहरों में रेड किया गया. इसके अलावा सीबीआई की एक टीम ने दिल्ली में भी दो स्थानों पर छापेमारी की.

Also Read: मोहन भागवत पर जमकर बरसीं CPM नेता वृंदा करात, RSS चीफ के बयान को बताया आपत्तिजनक और संविधान विरोधी

भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान: गौरतलब है कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की ओर से एफसीआई में भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान शुरू किया है. जिसमें खाद्यान्नों की खरीद, उसके भंडारण और वितरण में शामिल अधिकारियों, चावल मिल मालिकों, अनाज व्यापारियों का पूरा एक कुनबा शामिल है. सीबीआई ने कहा कि एजेंसी को इसके खिलाफ काफी समय से शिकायत मिल रही थी, जिसके बाद सीबीआई ने कई खुफिया जानकारी हासिल की. सीबीआई के अधिकारी का कहना है कि राज्य सरकार के कर्मचारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >