Farmers Protest : ‘पीएम नरेंद्र मोदी कुछ तो बोलें’, किसान नेताओं ने की ये अपील

Farmers Protest : 28 फरवरी को एक और बैठक होगी. 29 फरवरी को हम आगे की रणनीति तैयार करेंगे. जानें क्या बोले किसान

Farmers Protest : आंदोलन को लेकर किसान आगे की रणनीति तैयार करेंगे. ‘दिल्ली चलो’ मार्च में भाग लेने वाले हजारों किसान पंजाब-हरियाणा सीमा पर डटे हुए हैं. इस बीच किसान नेता सरवन सिंह पंढ़ेर ने कहा कि आज शंभू और खनौरी में मोर्चों पर हमारा 13वां दिन है. हम दोनों सीमाओं पर एक सभा करेंगे जिसमें डब्ल्यूटीओ (WTO) पर चर्चा होगी. हमने मांग की है कि कृषि क्षेत्र को डब्ल्यूटीओ से बाहर किया जाना चाहिए. हम शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और आगे की जानकारी देंगे.

अपनी चुप्पी तोड़ें पीएम मोदी: सरवन सिंह पंढ़ेर

आगे किसान नेता (Farmers Protest ) सरवन सिंह पंढ़ेर ने कहा कि 26 फरवरी को WTO, कॉरपोरेट घरानों और सरकार की अर्थियां जलाने का काम हम करेंगे. दोपहर में दोनों बॉर्डर पर 20 फीट से ज्यादा ऊंचे पुतले जलाए जाएंगे. उन्होंने बताया कि 27 फरवरी को किसान मजदूर मोर्चा, एसकेएम (गैर राजनीतिक) देश भर के अपने सभी नेताओं की बैठक करेगा. वहीं 28 फरवरी को एक और बैठक होगी. 29 फरवरी को हम आगे की रणनीति तैयार करेंगे. हम पीएम मोदी से अपील करते हैं कि जो कुछ भी किसानों के साथ हो रहा है उसपर कुछ बोलें.

धरनास्थल पर कैंडल मार्च निकाला गया

आपको बता दें कि किसानों ने अपना ‘दिल्ली चलो’ मार्च 29 फरवरी तक स्थगित करने का फैसला किया है. किसान शंभू और खनौरी सीमाओं पर कई कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं. कुछ दिन पहले आंदोलन के दौरान मारे गए किसान की मौत पर शोक जताते हुए शनिवार को धरनास्थल पर कैंडल मार्च निकालने का काम किसानों की ओर से किया गया. 21 फरवरी को खनौरी में हुई झड़प में 21 साल के शुभकरण की मौत हुई थी. उनका अंतिम संस्कार अभी तक नहीं किया गया है क्योंकि किसान नेता इस बात पर अड़े हुए हैं कि पंजाब सरकार उनकी मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दे.


Kisan Andolan Update: आगे बढ़ेंगे या पीछे लौटेंगे? 29 फरवरी को फैसला, Supreme Court गए किसान नेता

केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने अपनी बात दोहराई

इस बीच, केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने बातचीत की बात फिर से दोहराई है. उन्होंने कहा है कि बात से ही किसी भी चीज का सामाधान निकलेगा. उन्होंने कहा कि हम सभी सुझावों का स्वागत करते हैं. मुझे उम्मीद है कि हम इस मुद्दे पर आगे भी चर्चा करेंगे जिसके परिणाम सकारात्मक होंगे. भारत सरकार कृषि क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >