Farmers Protest: महाराष्ट्र में किसानों का प्रदर्शन जारी, NH-44 दूसरे दिन भी जाम, सीएम फडणवीस ने कर दी ऐसी अपील

Farmers Protest: महाराष्ट्र में किसानों का विरोध प्रदर्शन लगातार दूसरे दिन भी जारी है. किसान अब भी एनएच 44 पर जमे हुए हैं. इस बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किसानों से बातचीत के लिए कॉल किया है. उन्होंने ये भी साफ कर दिया है कि सरकार कर्ज माफी के खिलाफ कभी भी नहीं रही है. मंगलवार को पूर्व मंत्री काडू ने नागपुर में ट्रैक्टर रैली का नेतृत्व किया था. हजारों लोगों वाला यह ट्रैक्टर मार्च सोमवार को अमरावती जिले के चंदुरबाजार से शुरू हुआ और मंगलवार शाम नागपुर पहुंचने से पहले वर्धा में रुका.

Farmers Protest: पूर्व मंत्री और प्रहार पार्टी के नेता बच्चू कडू के नेतृत्व में नागपुर में किसानों का आंदोलन दूसरे दिन भी जारी है. वे कर्ज में डूबे किसानों के लिए तत्काल और बिना शर्त कर्ज माफी की मांग कर रहे हैं. उन्होंने नागपुर-हैदराबाद राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-44) को जाम कर दिया है.

किसानों के मुद्दों को आंदोलन से नहीं, बातचीत से सुलझाएं: फडणवीस

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने बुधवार को प्रहार जनशक्ति पार्टी के नेता बच्चू काडू से अपील की कि धरना प्रदर्शन करने के बजाय वह सरकार के साथ किसानों के मुद्दों पर चर्चा करें. फडणवीस ने कहा कि राज्य सरकार ने किसानों के मुद्दों के प्रति सकारात्मक रुख अपनाया है. उन्होंने कहा, “आंदोलन से पहले, हमने एक बैठक बुलाई थी और आश्वासन दिया था कि बातचीत के जरिए संभावित समाधान निकाला जा सकता है. बच्चू काडू ने शुरुआत में सहमति जताई थी लेकिन बाद में उन्होंने बताया कि वह बैठक में शामिल नहीं हो पाएंगे जिसके कारण बैठक रद्द कर दी गई.”

कर्ज माफी के लिए समिति गठित की गई : फडणवीस

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राज्य ने पहले ही किसानों के लिए 32,000 करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा कर दी है. कर्ज माफी की मांग पर उन्होंने कहा, “राज्य सरकार ने इस मुद्दे पर विचार के लिए पहले ही एक समिति गठित कर दी है. फिलहाल हमारी प्राथमिकता भारी बारिश से नुकसान झेलने वाले किसानों की मदद करना है. हमने कभी नहीं कहा कि हम कृषि कर्ज माफी के खिलाफ हैं.” उन्होंने आगे कहा, “सरकार किसानों से जुड़े हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >