Farmers Protest: किसानों का धरना प्रदर्शन समाप्त, इस मुद्दे पर बनी सहमति, जाम से दिनभर कराहते रहे दिल्ली NCR

किसानों के व्यापक विरोध प्रदर्शन के कारण दिल्ली-नोएडा सीमा पर गुरुवार को भारी जाम देखने को मिला. वाहन चालक घंटों जाम में फंसे रहे. सरिता विहार में कई दोपहिया और चार पहिया वाहन जाम में फंस गए, जिससे सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं थीं.

उत्तर प्रदेश के किसानों का विरोध प्रदर्शन दिन भर की गहमागहमी के बाद नोएडा में समाप्त हो गया. वार्ता के बाद किसान संगठन के नेताओं ने धरना खत्म करने का ऐलान किया. इधर किसानों के प्रदर्शन की वजह से दिल्ली-नोएडा सीमा पर गुरुवार को दिनभर भारी जाम की स्थिति बनी रही. दोपहिया और चार पहिया वाहन जाम में फंस गए, जिससे सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं.

ऐसे समाप्त हुआ किसानों का प्रदर्शन

नोएडा के डीसीपी विद्या सागर मिश्रा ने बताया, हमने किसान संगठनों के नेताओं से बात की है. एक हाई पावर कमेटी बनाने का प्रस्ताव दिया गया था. किसान नेता इस पर सहमत हो गए. सहमति बनने के साथ मार्च समाप्त हो गया. हम यातायात व्यवस्था को सामान्य बनाने की कोशिश कर रहे हैं. इसके लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है.

Also Read: प्रधानमंत्री मोदी ने पेश की ‘मोदी 3.0’ योजना, कहा- बुलेट ट्रेन का सपना होगा सच, PM किसान पर दिया बड़ा अपडेट

क्यों प्रदर्शन कर रहे थे किसान

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में किसान समूह दिसंबर 2023 से स्थानीय विकास प्राधिकरणों द्वारा अधिग्रहीत अपनी भूमि के बदले बढ़े हुए मुआवजे और विकसित भूखंडों की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.

दिल्ली-नोएडा सीमा पर भारी जाम

किसानों के व्यापक विरोध प्रदर्शन के कारण दिल्ली-नोएडा सीमा पर गुरुवार को भारी जाम देखने को मिला. वाहन चालक घंटों जाम में फंसे रहे. सरिता विहार में कई दोपहिया और चार पहिया वाहन जाम में फंस गए, जिससे सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं थीं. दिल्ली यातायात पुलिस के अनुसार, सोनिया विहार, डीएनडी, चिल्ला, गाजीपुर, सभापुर, अप्सरा और लोनी बॉर्डर से जुड़े मार्गों पर भारी जाम की स्थिति बनी रही. ट्रैफिक को देखते हुए प्रशासन की ओर से यात्रियों को अपनी यात्रा टालने की सलाह दी गई थी.

संसद भवन मार्च करने की कोशिश कर रहे किसानों को नोएडा में रोका गया

उत्तर प्रदेश से आए हजारों की संख्या में किसानों ने संसद भवन मार्च करने की कोशिश की. लेकिन पुलिस ने उन्हें नोएडा में महामाया फ्लाईओवर के पास रोक दिया. इस दौरान पुलिस को भारी विरोध का सामना करना पड़ा. प्रशासन ने कुछ किसानों को हिरासत में लिया था.

किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन की थी पूरी तैयारी

किसानों के व्यापक विरोध प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली-उत्तर प्रदेश सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई थी. दिल्ली-नोएडा सीमा पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था. प्रदर्शनकारियों से निपटने के लिए बड़े बुलडोजर, भारी मशीनें, विक्रांत माल ढुलाई वाहन, दंगा नियंत्रण वाहन और पानी की बौछार करने वाले वाहनों को तैनात किया गया था.

अर्द्धसैनिक बलों को किया गया था तैनात

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, दिल्ली में विभिन्न बॉर्डर पर भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी. कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अर्द्धसैनिक बलों के साथ-साथ बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों को पहले से ही तैनात किया गया था.

लगाया गया था धारा 144 लागू

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में किसानों के विरोध प्रदर्शन से पहले गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने बुधवार एवं गुरुवार के लिए दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 लागू कर दी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >