Farmers Protest : सिंघू बॉर्डर में जमे किसान कहा-हमारे पास छह महीने का राशन, काले कृषि कानून को वापस कराकर ही लौटेंगे
Farmers Protest 2020 live update, latest news Delhi Haryana border: कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का प्रदर्शन आज सिंघू बॉर्डर पर सिमट गया. सरकार ने किसानों को दिल्ली में प्रवेश की अनुमति दे दी और तीन दिसंबर को बातचीत का आमंत्रण भी दिया. हालांकि किसान सिंघू बॉर्डर पर जमे हैं और कृषि कानून को किसान विरोधी बताते हुए इसे वापसे करवाने के जिद पर तुले हैं.
Farmers Protest : सिंघू बॉर्डर में जमे किसान कहा-हमारे पास छह महीने का राशन, काले कृषि कानून को वापस कराकर ही लौटेंगे
Live Updates
3:51 AM. 28 Nov 2010:21 PM. 27 Nov
सिंघू बॉर्डर में जमे किसान कहा- काले कृषि कानून को वापस कराकर ही लौटेंगे
पंजाब के किसानों ने सिंघू बॉर्डर (दिल्ली-हरियाणा) में डेरा जमा लिया है. एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि हमारे पास छह महीने का राशन है. हम इस काले कृषि कानून को वापस कराकर ही लौटेंगे. यह किसानों के खिलाफ है.
3:51 AM. 28 Nov 2010:21 PM. 27 Nov
नरेंद्र सिंह तोमर ने किसानों को बातचीत के लिए तीन दिसंबर को बुलाया
कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि सरकार किसानों से बातचीत के लिए हमेशा तैयार है. हम उन्हें तीन दिसंबर को बातचीत के लिए आमंत्रित करते हैं, साथ ही उनसे यह आग्रह करते हैं कि कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए वे अपना विरोध प्रदर्शन बंद कर दें.
3:51 AM. 28 Nov 2010:21 PM. 27 Nov
सीमा पर पुलिस ने हटाया बैरिकेटिंग
किसानों को दिल्ली आने की अनुमति मिलने के बाद पुलिस ने हरियाणा और पंजाब की सीमा पर लगे बैरिकेटिंग को हटा दिया. अंबाला के एसपी ने कहा कि किसी को रोका नहीं जा रहा है सबको दिल्ली आने की इजाजत है.
3:51 AM. 28 Nov 2010:21 PM. 27 Nov
मेरी अपील है कि किसान अपने मुद्दे लेकर सीधे उनसे बात करें : खट्टर
CM Manohar Lal Khattar ने कहा केंद्र सरकार किसानों से बातचीत के लिए हमेशा तैयार है, मेरी अपील है कि किसान अपने मुद्दे लेकर सीधे उनसे बात करें
3:51 AM. 28 Nov 2010:21 PM. 27 Nov
किसानों के दिल्ली चलो मार्च के कारण, दिल्ली गुरुग्राम सीमा पर ट्रैफिक जाम
किसानों के दिल्ली चलो मार्च के कारण दिल्ली गुरुग्राम सीमा पर पुलिस वाहनों की जांच कर रही है, जिसके कारण ट्रैफिक जाम हो गया है. मार्च के कारण पंजाब में दो ट्रेन कैंसिल, पांच गाड़ियों के मार्ग बदले गये
8:15 PM. 27 Nov 202:45 PM. 27 Nov
दिल्ली पुलिस ने निरंकारी समागम मैदान में किसानों को दी शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अनुमति
दिल्ली पुलिस आयुक्त ने कहा कि प्रदर्शनकारी किसानों को राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी. उन्हें बरारी क्षेत्र में निरंकारी समागम मैदान में विरोध करने की अनुमति होगी
मुख्य बातें