दिल्ली के रामलीला मैदान में डटे 20 से 30 हजार किसान, मांगों को लेकर कर रहे 'किसान गर्जना रैली'

आज यानी सोमवार को देश की राजधानी दिल्ली में भारतीय किसान संघ की ओर से किसान गर्जना रैली का आयोजन किया जा रहा है. अपनी विभिन्न मांगों को लेकर देश भर से किसान दिल्ली के रामलीला मैदान में जमा हो रहे हैं. वहीं, दिल्ली पुलिस ने कहा है कि किसान आंदोलन के कारण कुछ इलाकों में यातायात प्रभावित हो सकती है.

दिल्ली में एक बार फिर देश के कई हिस्सों से किसानों का जुटान हो रहा है. यहां रामलीला मैदान में आज ‘किसान गर्जना’ विरोध मार्च का आयोजन किया जा रहा है. विरोध मार्च को लेकर यूपी, पंजाब, हरियाणा समेत देश के कई हिस्सों से किसान दिल्ली पहुंच रहे हैं. दरअसल किसानों के विभिन्न मुद्दों को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का संगठन भारतीय किसान संघ (BKS) की ओर से रैली का आयोजन किया गया है.

किसानों की स्थिति में सुधार की मांग: बता दें, भारतीय किसान संघ (बीकेएस, BKS) की ओर से आयोजित किसान गर्जना विरोध मार्च में शामिल किसान अपनी स्थिति में सुधार के साथ-साथ कई और मांगों को लेकर दिल्ली में जमा हो रहे हैं. विभिन्न राज्यों से आये किसान रामलीला मैदान से किसान गर्जना विरोध मार्च का आगाज करेंगे. संगठन का कहना है कि आज 40 से 50 हजार की संख्या में किसान दिल्ली आ सकते है.

किसान कर रहे हैं कई मांग: गौरतलब है कि भारतीय किसान संगठन (बीकेएस) की मांग है कि केंद्र सरकार कृषि उपज पर जीएसटी न लगाएं. यानी सभी उपज को केन्द्र सरकार जीएसटी फ्री कर दे. इसके अलावा किसानों को मिलने वाला पीएम किसान सम्मान निधि की रकम को खेती में बढ़ रहे लागत के अनुसार बढ़ा दिया जाये. किसानों की मांग है कि अनाज में उन्हें सब्सिडी मिले. साथ ही किसानों को डीबीटी के तहत आर्थिक सहायता दी जाए.

किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा बढ़ाई जाए: किसानों की मांग है कि केन्द्र सरकार किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा बढ़ाये. भारतीय किसान संगठन का कहना है कि किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा बढ़ाकर 10 लाख रुपये कर दी जाये. अभी किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड के तहत 3 लाख रुपये दिये जाते हैं. इसके अलावा भी किसान कई और मांगों के समर्थन मे रैली का आयोजन कर रहे हैं.

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी: वहीं, दिल्ली के रामलीला मैदान में भारतीय किसान संगठन की ओर से आयोजित मार्च को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने कहा है कि कुछ इलाकों में यातायात प्रभावित हो सकती है. ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि महाराजा रणजीत सिंह मार्ग, मीरदर्द चौक, मिंटो रोड, अजमेरी गेट, चमन लाल मार्ग, दिल्ली गेट, जेएलएन मार्ग, कमला मार्केट गोल चक्कर से हमदर्द चौक, भवभूति मार्ग और पहाड़गंज चौक में ट्रैफिक डायवर्ट किए जाएंगे.

भाषा इनपुट के साथ

Also Read: Jodhpur Cylinder Blast: मृतकों के आश्रितों को 17 लाख मुआवजा, संविदा पर मिलेगी नौकरी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >