Farmers Protest: किसानों ने अगले दो दिन के लिए दिल्ली कूच रोका, रणक्षेत्र में बदला शंभू और खनौरी बॉर्डर

Farmers Protest: किसानों ने अगले दो दिन के लिए दिल्ली कूच रोक दिया है. किसान नेता ने कहा, शुक्रवार को आगे की रणनीति का ऐलान किया जाएगा.

Farmers Protest:फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कानूनी गारंटी देने की मांग कर रहे किसानों ने अगले दो दिनों के लिए दिल्ली कूच रोक दिया है. किसान नेताओं ने कहा, आगे की रणनीति का ऐलान शुक्रवार को किया जाएगा. किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा, खनौरी में हुई घटना पर हम चर्चा करेंगे. दिल्ली की ओर हमारे मार्च पर दो दिन का स्टे रहेगा. हम बाद में पूरी स्थिति स्पष्ट करेंगे कि क्या करना है. हमारा आगे का आंदोलन क्या होगा. इधर केंद्र सरकार ने चौथे दौर की वार्ता विफल होने के बाद पांचवें दौर की वार्ता के लिए किसान नेताओं के प्रतिनिधि मंडल को आमंत्रित किया है.

किसानों ने अगले दो दिन के लिए दिल्ली कूच रोका

Farmers Protest: किसानों ने अगले दो दिन के लिए दिल्ली कूच रोक दिया है. किसान नेता ने कहा, शुक्रवार को आगे की रणनीति का ऐलान किया जाएगा. किसान नेताओं ने कहा, सरकार हमारी मांगे नहीं मान रही है. मालूम हो किसान और सरकार के बीच चौथे दौर की वार्ता असफल रही है. पांचवें दौर के लिए किसानों को आमंत्रित किया गया है.

रण क्षेत्रा में बदला शंभू और खनौरी बॉर्डर, 12 पुलिसकर्मी घायल

प्रदर्शनकारी किसानों ने बुधवार को दिल्ली के शंभू और खनौरी बॉर्डर पर जमकर प्रदर्शन किया. इस दौरान पुलिसकर्मियों के साथ झड़प भी हुई. हरियाणा पुलिस ने शंभू और खनौरी सीमाओं पर किसानों को अवरोधकों की ओर बढ़ने से रोकने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े. जबकि 12 पुलिसकर्मी घायल हुए. हरियाणा पुलिस ने बताया, दाता सिंह-खनौरी सीमा पर प्रदर्शनकारियों ने पुलिस कर्मियों को चारों तरफ से घेर लिया और उसमें मिर्च पाउडर डालकर पराली जलाई, साथ में लाठी-डंडों से पुलिसकर्मियों पर हमला किया और पथराव भी किया. इस दौरान करीब 12 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए. हम प्रदर्शनकारियों से शांति की अपील करते हैं.

कुछ किसानों ने हरियाणा में अंबाला के समीप शंभू में कई चरणों में लगाए अवरोधकों की ओर बढ़ने की कोशिश की जिसके बाद पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े. थोड़ी देर के विराम के बाद फिर ऐसी ही घटना हुई. शंभू सीमा पर प्रदर्शन स्थल के ऊपर एक ड्रोन भी देखा गया.

MSP पर कानूनी गारंटी की मांग को लेकर 13 फरवरी से प्रदर्शन कर रहे किसान

गौरतलब है कि हजारों किसानों ने 13 फरवरी को दिल्ली की ओर मार्च शुरू किया था. इन किसानों को हरियाणा सीमा पर ही रोक दिया गया था, जहां उनकी सुरक्षाकर्मियों से झड़प हुई थी. किसान तब से हरियाणा के साथ लगती पंजाब की सीमा पर शंभू और खनौरी बॉर्डर पर डेरा डाले हुए हैं. संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा फसलों के लिए एमएसपी पर कानूनी गारंटी और कृषि कर्ज माफी समेत अपनी मांगों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार पर दबाव बनाने के लिए ‘दिल्ली चलो’ मार्च का नेतृत्व कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >