किसानों का आंदोलन तेज, 30 दिसंबर को पंजाब बंद का ऐलान, आपातकालीन सेवाएं छोड़ सब ठप

Farmer Protest Call Punjab Bandh On December 30: किसानों ने साल के आखिरी दिन यानी 30 दिसंबर को बड़े आंदोलन का ऐलान कर दिया है. जिसमें सड़क यातायात से लेकर रेल सेवा भी ठप करने की घोषणा की गई है.

Farmer Call Punjab Bandh On December 30: किसानों ने 30 दिसंबर को पंजाब बंद का ऐलान किया है. खनौरी बॉर्डर पर किसान मजदूर संघर्ष कमेटी-पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा, “30 दिसंबर को सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक पंजाब बंद रहेगा. हमें कई यूनियनों और समूहों से समर्थन मिला है. इस दिन पंजाब सरकार और निजी कार्यालय दोनों बंद रहेंगे. 30 दिसंबर को रेल आवाजाही और सड़क यातायात भी बंद रहेगा.”

Punjab Bandh: मेडिकल सेवाएं जैसी आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी

30 दिसंबर को किसानों द्वारा बुलाए गए पंजाब बंद पर किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा, “मेडिकल सेवाएं जैसी आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी, एयरपोर्ट पर यात्रियों को नहीं रोका जाएगा, शादी-ब्याह के वाहनों को भी नहीं रोका जाएगा. इसके अलावा, उम्मीदवारों को उनकी परीक्षा देने की भी अनुमति दी जाएगी. हम पूरे पंजाब, खासकर युवाओं से आग्रह करते हैं कि वे मंच द्वारा तय किए गए निर्णय का पालन करें.”

यह भी पढ़ें: Farmers Protest: 20 दिनों से आमरण अनशन पर हैं किसान नेता दल्लेवाल, SC ने पंजाब सरकार को किया आगाह

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >