Fact Check : गुजरात के हजीरा पोर्ट पर हमले का वीडियो फर्जी, जानें कैसे

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है. इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि गुजरात के हाजीया बंदरगाह पर हमला किया गया है. वीडियो में किया गया यह दावा सही है या नहीं, जानने के लिए वीडियो देखिए.

Fact Check: भारत और पाकिस्तान के तनाव के बीच सोशल मीडिया पर रोजाना हजारों वीडियो शेयर किए जा रहे हैं. जिनमें से कई सही हैं तो कई फेक. ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि गुजरात के हाजीया बंदरगाह पर पाकिस्तान द्वारा हमला किया गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि चारों ओर आग की लपटें उठ रही हैं और विस्फोट की आवाज आ रही है. वीडियो देखकर कहना मुश्किल है कि यहां कभी लोगों की भी चहल-पहल होती होगी. पूरा इलाका मलबे में बदल गया है.

हालांकि आपको बता दें कि यह वीडियो फेक है. इस वीडियो के सामने आने के बाद PBI ने इसकी जांच की, जिसमें पता चला कि यह वीडियो 7 जुलाई 2021 का है. लेकिन यह वीडियो किस जगह का है, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है. यह वीडियो केवल अशांति फैलाने के उद्देश्य से शेयर किया जा रहा है. किसी भी वायरल हो रहे वीडियो पर विश्वास करने से पहले एक बार उसका फैक्ट-चेक जरूर करें.

यह भी पढ़े: Sofia Qureshi Father: कर्नल सोफिया के पिता ने लड़ा था बांग्लादेश का जंग, कहा  ‘मौका मिले तो पाकिस्तान को कर दूं खत्म’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Neha kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >