Fact Check: क्या वास्तव में अमित शाह ने आंबेडकर का किया अपमान? यहां देखें पूरा VIDEO

Fact Check: बाबा साहब भीमराव आंबेडकर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान को लेकर हंगामा जारी है. इस खबर में आपको शाह के बयान की पूरी सच्चाई बताने वाले हैं. जिससे साफ हो जाएगा कि आखिर गृह मंत्री ने आंबेडकर पर क्या कहा था.

Fact Check: आंबेडकर पर बयान देकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुरी तरह से विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं. विपक्ष ने उनपर आंबेडकर के अपमान का आरोप लगाया है और इस्तीफे की मांग की है. शाह ने संविधान पर चर्चा का जवाब देते हुए राज्यसभा में बाबा साहब पर जो बयान दिया था आपने भी उस वीडियो को देखा होगा. 11 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और शाह पर हमला किया जा रहा है.

अमित शाह के वायरल वीडियो में क्या है खास?

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें अमित शाह बोलते दिख रहे हैं, “अभी एक फैशन हो गया है, आंबेडकर, आंबेडकर, आंबेडकर…इतना नाम अगर भगवान का लेते, तो सात जन्मों तक स्वर्ग मिलता.” शाह के इस 11 सेकंड के वीडियो को तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है और उनपर आंबेडकर के अपमान का आरोप लगाया जा रहा है.

Also Read: Phangnon Konyak: ‘राहुल गांधी मेरे करीब आए, मैं असहज हो गई’, BJP महिला सांसद ने लगाया दुर्व्यवहार का आरोप

पीआईबी ने वायरल वीडियो को बताया भ्रामक

अमित शाह के वायरल वीडियो को पीआईबी ने भ्रामक और क्लिप्ड वीडियो बताया है. पीआईबी ने पूरे वीडियो को शेयर करते हुए एक्स पर पोस्ट किया, “सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर पर आपत्तिजनक बयान दिया गया है. यह दावा भ्रामक है.” पीआईबी ने बताया, “क्लिप्ड वीडियो में केन्द्रीय मंत्री के भाषण के चुनिंदा हिस्से को गलत तरीके से पेश किया गया है.” पीआईबी ने शाह के पूरे वीडियो को शेयर किया.

कांग्रेस ने अमित शाह का मांगा इस्तीफा, देखें वीडियो

Also Read: Parliament: संसद के बाहर लड़ाई और धक्कामुक्की, बीजेपी ने राहुल गांधी के खिलाफ हत्या की कोशिश की शिकायत की

आंबेडकर पर शाह ने क्या दिया था पूरा बयान

संविधान पर चर्चा का जवाब देते हुए अमित शाह ने राज्यसभा में जो बयान दिया था, उसके पहले 11 सेकंड के पार्ट का आपने सुन लिया. अब यहां आपको आगे के हिस्से के बयान को हम बताते हैं. शाह ने 11 सेकंड के बयान के बाद कांग्रेस पर आंबेडकर के अपमान का आरोप लगाते हुए कहा, “हमे तो आनंद है कि आंबेडकर का नाम लेते हैं. आंबेडकर का नाम आप 100 बार ज्यादा लो, लेकिन साथ-साथ आंबेडकर जी के प्रति आपका भाव क्या है, ये भी बताता हूं. आंबेडकर को देश की पहली कैबिनेट से इस्तीफा क्यों देना पड़ा. आंबेडकर जी ने कई बार कहा, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजातियों के प्रति हो रहे व्यवहार से मैं असंतुष्ट हूं. सरकार की विदेश नीति से मैं असहमत हूं और अनुच्छेद 370 से मैं असहमत हूं”. शाह ने आगे कहा, “आंबेडकर जी को आश्वासन दिया गया, लेकिन उसे पूरा नहीं किया गया, बाद में उन्होंने इस्तीफा दे दिया.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >