Fact Check: केंद्र सरकार लोगों के बैंक खाते में डालेगी 10 हजार रुपये, जानें वायरल मैसेज का सच

Fact Check: केंद्र सरकार देश के सभी लोगों के बैंक खाते में 10 हजार रुपये डालेगी ? इस तरह की खबर सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही है. तो आइये इस खबर में कितनी सच्चाई है, इसकी पड़ताल करें.

Fact Check: सोशल मीडिया में एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार देश के सभी लोगों को 10000 रुपये सीधे बैंक खाते में दे रही है. मैसेज के साथ एक योजना का भी जिक्र किया गया है. दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार पीएम जनधन होली योजना के तहत सभी लोगों को 10 हजार रुपये बैंक खाते में देगी. ऐसा दावा Total Job नाम के Youtube चैनल ने किया है. चैनल के थंबनेल में ऐसा मैसेज साफ-साफ शब्दों में लिखा है.

10 हजार रुपये देने का क्या है सच?

सोशल मीडिया में 10 हजार रुपये बैंक खाते में दिए जाने का मैसेज वायरल होने के बाद पीआईबी की फैक्ट चेक टीम ने इसकी पड़ताल की. जिसमें पाया गया कि वायरल मैसेज पूरी तरह से फर्जी है. पीआईबी ने अपने आधिकारिक फैक्ट चेक अकाउंट से वायरल मैसेज को शेयर किया और सच से पर्दा उठाया. पीआईबी फैक्ट चेक ने बताया, केंद्र सरकार की ओर से 10 हजार रुपये दिए जाने का जो दावा किया जा रहा है, पूरी तरह से फर्जी है. यह भी बताया गया है कि ऐसी कोई भी योजना सरकार की ओर से नहीं चलाई जा रही है.

पीआईबी ने लोगों को किया सतर्क

पीआईबी ने लोगों को सोशल मीडिया में ऐसे फर्जी मैसेज से सतर्क रहने की सलाह दी है. पीआईबी ने एक्स पर लोगों से ऐसे फर्जी मैसेज को शेयर करने से बचने की सलाह भी दी है.

कम पड़ गई रूस की सेना, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >