Exit Poll Results 2023: एमपी में बीजेपी की वापसी? बोली कांग्रेस- देश एक विजन से चलता है, टेलीविजन से नहीं

Madhya Pradesh Exit Poll Results 2023 : देश के पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए मतदान के बाद आये ज्यादातर एग्जिट पोल में गुरुवार को मध्य प्रदेश में बीजेपी को आगे बताया गया. एग्जिट पोल के बाद से नेताओं की लगातार प्रतिक्रिया आ रही है. जानें किसने क्या कहा

देश के पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए मतदान के बाद आये ज्यादातर एग्जिट पोल में मध्य प्रदेश में बीजेपी को आगे बताया गया जिसके बाद से कार्यकर्ताओं के चेहरे पर खुशी दौड़ पड़ी है हालांकि काउंटिंग तीन दिसंबंर को होगा जिसके बाद पूरा सीन साफ हो जाएगा कि प्रदेश में किसकी सरकार बनेगी.

इस बीच और विपक्षी कांग्रेस ने दावा किया है कि वे मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव जीतने जा रहे हैं. विभिन्न समाचार चैनलों द्वारा दिखाए जा रहे एग्जिट पोल की मानें तो, मध्य प्रदेश में दोनों दलों के बीच कांटे की टक्कर नजर आ रही है, हालांकि कुछ में बीजेपी को बढ़त मिलने का अनुमान जताया गया है.

एग्जिट पोल के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं शुरुआत से ही और प्रचार के दौरान भी कहता रहा हूं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्नेह और नेतृत्व, अमित शाह की रणनीति, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का नेतृत्व और पार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत के साथ-साथ राज्य सरकार की योजनाओं की बदौलत की वजह से हम जनता का विश्वास जीतने में कामयाब हो सके हैं.

इस बीच मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रमुख कमलनाथ ने भी एग्जिट पोल के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि मैंने हमेशा से कहा है कि देश एक विजन से चलता है, टेलीविजन से नहीं… कई एग्जिट पोल से पता चला है कि कांग्रेस राज्य में सरकार बना रही है, जबकि कई थोड़ा अलग दिखाने का काम कर रहे हैं.

कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि एग्जिट पोल के पूर्वानुमान अलग-अलग होते हैं और उनके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है. उन्होंने कहा कि लेकिन मैं दृढ़ता से कह सकता हूं कि कांग्रेस मध्य प्रदेश में 130 से अधिक सीट जीतने जा रही है.

दतिया सीट से चुनाव लड़ने वाले राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने एग्जिट पोल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बीजेपी 165 से अधिक सीट जीतेगी. उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल ने राज्य से कांग्रेस के ‘‘बाहर निकलने’’ का मार्ग प्रशस्त कर दिया है.

Also Read: Exit Poll Results 2023: राजस्थान, मध्य प्रदेश में बीजेपी और छत्तीसगढ़, तेलंगाना में कांग्रेस को बढ़त

यहां चर्चा कर दें कि पांच राज्यों में चुनाव सात नवंबर से 30 नवंबर के बीच हुए थे और मतगणना तीन दिसंबर को होगी. मध्य प्रदेश में लोगों ने 17 नवंबर को अपने मताधिकार का प्रयोग किया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >