DGP Murder: 'मैंने राक्षस को मार दिया…', पूर्व DGP की हत्या के बाद पत्नी ने दोस्त को किया था Video कॉल

DGP Murder: कर्नाटक के पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) ओम प्रकाश की हत्या मामले में कई बड़े खुलासे हो रहे हैं. पूर्व डीजीपी हत्या उनकी पत्नी पल्लवी ने ही की है. उसने हत्या की बात स्विकार कर ली है. फिलहाल पल्लवी पुलिस के हिरासत में है. पल्लवी ने अपने पति की हत्या करने के बाद अपने दोस्त को वीडियो कॉल किया था, जिसमें उसने कहा, 'मैंने राक्षस को मार दिया."

DGP Murder: पुलिस के अनुसार आरोपी पत्नी पल्लवी ने पूर्व डीजीपी की नृशंस हत्या की थी. मर्डर से पहले पूर्व डीजीपी और उनकी पत्नी के बीच तीखी नोकझोंक हुई थी, जिसके बाद पल्लवी ने अपने पति ओम प्रकाश के चेहरे पर मिर्च पाउडर फेंका और फिर चाकू घोंपकर उनकी हत्या कर दी. प्रकाश जलन के कारण इधर-उधर भागने लगे, तभी पल्लवी ने उन पर चाकू से कई वार किए जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद पल्लवी ने अपने दोस्त को वीडियो कॉल किया और कहा, ‘‘मैंने राक्षस को मार दिया है.’’

बेटे कार्तिकेश का दावा, एक सप्ताह से पल्लवी दे रही थी जान से मारने की धमकी

पूर्व डीजीवी के बेटे कार्तिकेश ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि पल्लवी पिछले एक सप्ताह से उसके पिता को जान से मारने की धमकी दे रही थी. “इन धमकियों के कारण मेरे पिता बुआ के घर रहने चले गए थे.” कार्तिकेश ने आरोप लगाया, “दो दिन पहले मेरी छोटी बहन वहां गई और उन पर (पूर्व डीजीपी) घर लौटने का दबाव बनाया.” शिकायत में कार्तिकेश ने कहा, “कृति पिताजी को वापस ले आई थी, जबकि वह वापस आने को तैयार नहीं थे.” उन्होंने बताया कि रविवार शाम करीब पांच बजे जब वह डोमलूर स्थित कर्नाटक गोल्फ एसोसिएशन में थे, तब उनके पड़ोसी जयश्री श्रीधरन ने फोन कर बताया कि उसके पिता सीढ़ियों के नीचे गिरे पड़े हैं. कार्तिकेश ने बताया, “मैं घर पहुंचा तो वहां पुलिस अधिकारी और लोग मौजूद थे. मेरे पिता खून से लथपथ पड़े थे और उनके सिर और शरीर पर घाव थे. उनके शव के पास एक टूटी हुई बोतल और एक चाकू पड़ा था. इसके बाद उन्हें सेंट जॉन्स अस्पताल ले जाया गया.”

मां पल्लवी और बहन कृति अक्सर पिता से झगड़ा करते थे : कार्तिकेश

पूर्व डीजीपी के बेटे कार्तिकेश ने पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में कहा, “मेरी मां पल्लवी और मेरी बहन कृति अक्सर मेरे पिता से झगड़ा करती थीं. मुझे पूरा संदेह है कि वे मेरे पिता की हत्या में शामिल हैं. मैं इस मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू करने का अनुरोध करता हूं.”

जमीन को लेकर पूर्व डीजीपी और पत्नी पल्लवी के बीच हमेशा होता था विवाद

पूर्व डीजीपी और उनकी पत्नी पल्लवी के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था. यह भी बताया जा रहा है कि इस अपराध के पीछे की एक वजह कर्नाटक के दांदेली में स्थित एक जमीन को लेकर विवाद भी था. पल्लवी ने कुछ महीने पहले एचएसआर लेआउट पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. जब वहां के पुलिसकर्मियों ने उनकी बात नहीं मानी तो उसने पुलिस थाने के सामने धरना दिया था. जांच में यह भी पता चला है कि पल्लवी को ‘सित्जोफ्रेनिया’ (एक गंभीर किस्म का मानसिक विकार) नामक बीमारी है और वह उसकी दवा भी ले रही थी.

पल्लवी ने कहा- घरेलू हिंसा से तंग आकर पति की हत्या की

पूर्व डीजीपी के बेटे कार्तिकेश ने शिकायत में कहा था कि उन्हें संदेह है कि उनकी मां और बहन ने पिता की हत्या की. जब पुलिस पल्लवी को अपराध स्थल पर ले गई तो उसने वहां मौजूद पत्रकारों को बताया कि उसने घरेलू हिंसा से तंग आकर यह कदम उठाया.

राजकीय सम्मान के साथ पूर्व डीजीपी का हुआ अंतिम संस्कार

पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ओम प्रकाश का सोमवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ बेंगलुरु में अंतिम संस्कार किया गया. उनके बेटे कार्तिकेश ने मुखाग्नि दी. पूर्व डीजीपी के रिश्तेदार और मित्र उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए इकट्ठा हुए। बंदूकों की सलामी के बाद विल्सन गार्डन श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >