Viral Video: रेस्टोरेंट में सब छुड़ा रहे थे लड़ाई, यह शख्स तल रहा था भटूरा, वायरल हो रहा वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. वीडियो एक रेस्टोरेंट का है, जहां दो शख्स भयंकर लड़ाई कर रहे. वहीं इन सबसे बेखबर एक शख्स अपने ही काम में बिजी था. आप भी देखें वायरल वीडियो.

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन सैकड़ों वीडियो सामने आते हैं. इनमें से कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो काफी जल्दी वायरल हो जाते हैं. एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दिख रहा है कि एक रेस्टोरेंट के अंदर मारपीट चल रही है. शायद होटल के दो कर्मचारी आपस में लड़ रहे हैं. कुछ लोग आगे आकर बीच बचाव भी कर रहे हैं, लेकिन इन सबसे बेखबर एक शख्स मजे से भटूरे तल रहा है.

भटूरा तल रहा था कर्मचारी

होटल में मारपीट हो रही है. भयंकर लड़ाई छिड़ गई है. मारामारी चल रही है. दोनों कर्मचारी एक दूसरे पर हमला करने के लिए आगे बढ़ रहे हैं. पूरे रेस्टोरेंट का ध्यान लड़ रहे दोनों कर्मचारियों पर है. लेकिन, इतना होने के बाद भी इस कर्मचारी का ध्यान नहीं भटका. यह लड़ रहे दोनों लोगों को देखता है और फिर काम पर फोकस कर देता है. इसका सारा ध्यान अपने काम पर है. यह लड़ाई को अनदेखी कर लगातार भटूरे तलने में ही लगा हुआ है. सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

इस वीडियो को @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके कैप्शन में लिखा है ‘क्लेश तो होता रहेगा, पुरी ज्यादा जरूरी है.’ इस वीडियो को अब तक साढ़े चार लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. कई लोगों ने इसपर कमेंट भी किया है. एक यूजर ने लिखा कि जब सैलरी पेंडिंग हो तो यही होता है. एक अन्य यूजर ने लिखा है दुनिया जाए भाड़ में मैं तो पूरी तलूंगा अपनी. कई और यूजर्स ने भी वीडियो पर कमेंट किया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish sahay

प्रीतीश सहाय पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है और अपने करियर की शुरुआत इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से की है. टीवी पत्रकारिता में काम करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया और पिछले सात वर्षों से प्रभात खबर डॉट कॉम से जुड़े हुए हैं.

राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल हैं. इसके साथ ही वे मौसम, रेलवे, सरकारी योजनाओं, जन-उपयोगी खबरों और समसामयिक मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं. विज्ञान, अंतरिक्ष और ब्रह्मांड से जुड़े विषयों में उनकी विशेष दिलचस्पी है और इन जटिल विषयों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं.

टीवी और डिजिटल, दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव उनकी पत्रकारिता को व्यापक दृष्टिकोण देता है. खबरों की तथ्यपरकता, आधिकारिक स्रोतों की पुष्टि और आम पाठकों के लिए उपयोगी जानकारी को सरल तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली का अहम हिस्सा है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >