Jammu Encounter: जम्मू में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकवादियों को मार गिराया, मुठभेड़ खत्म

अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों को तवी पुल के पास उस समय रोका गया जब वे एक ट्रक से कश्मीर जा रहे थे. जम्मू क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) मुकेश सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि इलाके में दो से तीन आतंकवादियों के होने की खबर है.

जम्मू के सिधरा इलाके में बुधवार तड़के सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई. जिसमें भारतीय जवानों ने तीन आतंकवादियों को मार गिराया. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ सुबह करीब साढ़े सात बजे शुरू हुई. आतंकवादियों को मार गिराने के लिए इलाके में अतिरिक्त बल भेजा गया था. फिलहाल मुठभेड़ खत्म हो गयी है.

दो से तीन आतंकी को जवानों ने घेरा

अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों को तवी पुल के पास उस समय रोका गया जब वे एक ट्रक से कश्मीर जा रहे थे. जम्मू क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) मुकेश सिंह ने बताया मुठभेड़ खत्म हो गई है. वहां 2-3 आतंकी थे. और भी हो सकते थे, वे भारी हथियारों से लैस थे. उन्हें बेअसर कर दिया गया है. एडीजीपी मुकेश सिंह ने बताया, हमने एक ट्रक की असामान्य गति देखी और उसका पीछा किया. ट्रक को जम्मू के सिदरा में रोका गया, जहां से चालक भागने में सफल रहा. ट्रक की तलाशी ली गई तो अंदर छिपे आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी, उसके बाद जवाबी फायरिंग की गई, जिसमें सभी तीन आतंकवादी मारे गये.

उधमपुर में संभावित आतंकी हमले को टाला गया

पुलिस ने पिछले दिनों 15 किलाग्राम के एक आईईडी को निष्क्रिय कर दिया. जिससे बड़ा आतंकी घटना टल गयी. पुलिस ने बताया, बसंतगढ़ इलाके में सिलेंडर आकार के आईईडी के साथ ही 300-400 ग्राम आरडीएक्स, सात कारतूस और पांच डेटोनेटर बरामद कर आतंकियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया गया.

Also Read: NIA Raid In Jammu Kashmir: टेरर फंडिंग के खिलाफ NIA सख्त! जम्मू-कश्मीर में कई जगहों पर छापेमारी जारी

कुपवाड़ा में हथियार व गोला बारूद के साथ संदिग्ध गिरफ्तार

यही नहीं पिछले दिनों सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के करनाह इलाके से एक संदिग्ध हथियार और मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है और उसके कब्जे से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है. अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पहचान मोहम्मद आजम दानियाल के तौर पर हुई है. वह नियंत्रण रेखा के करीब करनाह के धानी का रहने वाला है. आरोपी की निशानदेही पर उसके घर के लॉन से एक पिस्तौल, पिस्तौल की दो मैगजीन और पिस्तौल की 43 गोलियां बरामद हुई हैं.

Also Read: Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर में इस साल 180 आतंकी ढेर, गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने दी जानकारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >