Chunav Result: पीएम मोदी ने ऐसा क्यों कहा- इस बार मैंने चुनाव में अपना नियम तोड़ दिया, विपक्ष को दी चेतावनी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आज के नतीजे उन ताकतों को भी चेतावनी है जो प्रगति और जन कल्याण की राजनीति के खिलाफ खड़े रहते हैं, जब भी विकास होता है कांग्रेस और उसके साथी विरोध करते हैं. ऐसी सभी पार्टियों को आज गरीबों ने चेतावनी दी है कि सुधर जाइए नहीं तो जनता आपको चुन चुनकर साफ कर देगी.

मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को धमाकेदार जीत मिली है. तीनों राज्यों में पार्टी की जीत के बाद देशभर में बीजेपी कार्यकर्ता जश्न में डूब गए हैं. दिल्ली पार्टी मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने जहां तीनों राज्यों में जीत के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी, तो कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा. इस दौरान उन्होंने विपक्षी पार्टियों को चेतावनी भी दे डाली. पीएम मोदी ने कहा, अब भी समय है, सुधार जाएं, नहीं तो देश की जनता साफ कर देगी.

सुधर जाएं, नहीं तो जनता साफ कर देगी : मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आज के नतीजे उन ताकतों को भी चेतावनी है जो प्रगति और जन कल्याण की राजनीति के खिलाफ खड़े रहते हैं, जब भी विकास होता है कांग्रेस और उसके साथी विरोध करते हैं. ऐसी सभी पार्टियों को आज गरीबों ने चेतावनी दी है कि सुधर जाइए नहीं तो जनता आपको चुन चुनकर साफ कर देगी.

इस बार मैंने चुनाव में अपना नियम तोड़ दिया : मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, मैं हमेशा भविष्यवाणियों से दूर रहा… मैंने कभी बड़े वादे या घोषनाएं नहीं की लेकिन इस बार मैंने चुनाव में अपना यह नियम भी तोड़ दिया. मैंने राजस्थान को लेकर यह भविष्यवाणी की थी कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार लौटकर नहीं आएगी.

देश की जनता का दिल जीतने के लिए राष्ट्र सेवा का जज्बा होना चाहिए : मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी एकता पर हमला करते हुए कहा, सबक यह है कि सिर्फ कुछ परिवारवादियों के मंच पर एक साथ आ जाने से फोटो कितनी ही अच्छी निकल जाए, देश का भरोसा नहीं जीता जाता, देश की जनता का दिल जीतने के लिए राष्ट्र सेवा का जज्बा होना चाहिए और घमंडिया गठबंधन में रत्तीभर भी वह नजर नहीं आता है.

Also Read: राजस्थान में रिवाज कायम, राज बदला… बीजेपी को पूर्ण बहुमत, मुख्यमंत्री गहलोत ने दिया पद से इस्तीफा

भाजपा के सेवा भाव का कोई विकल्प नहीं : मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, मध्य प्रदेश ने हमें फिर दिखाया है कि भाजपा के सेवा भाव का कोई विकल्प नहीं है. छत्तीसगढ़ के परिवार को मैंने मेरी पहली सभा में ही कहा था कि मैं आपसे कुछ मांगने नहीं बल्कि आपको शपथ समारोह के लिए निमंत्रण देने के लिए आया हूं.

भारत दुनिया की सबसे तेजी से विकसित होती आर्थिक ताकत : मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, कुछ लोग कह रहे थे कि विश्व में मंदी का असर भारत पर पड़ेगा लेकिन भारत ने हर आंकलन से बेहतर प्रदर्शन किया. आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से विकसित होती आर्थिक ताकत है.

तीन राज्यों की हैट्रिक जीत ने 2024 की हैट्रिक की गारंटी दी : मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, कुछ लोग तो कह रहे हैं आज की इस हैट्रिक ने 2024 की हैट्रिक की गारंटी दे दी है. उन्होंने आगे कहा, इन परिणामों की गूंज दूर तक जाएगी. पूरी दुनिया में इन चुनावों की गूंज सुनाई देगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >