चुनाव आयोग ने 12 नवंबर और 5 दिसंबर को एक्जिट पोल पर लगायी रोक, उल्लंघन करना पड़ सकता है भारी

चुनाव आयोग ने अधिसूचना जारी करते हुए कहा, 12-11-2022 को सुबह 8 बजे और 05-12-2022 को शाम 5.30 बजे के बीच की अवधि दौरान हिमाचल प्रदेश चुनाव और Gujarat Elections 2022 के संबंध में एक्जिट पोल के परिणाम का प्रकाशन या प्रचार करना प्रतिबंधित होगा.

चुनाव आयोग ने हिमाचल प्रदेश और गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर मीडिया गाइडलाइन जारी किया है. चुनाव आयोग ने 12 नवंबर और 5 दिसंबर को एग्जिट पोल के प्रसारण पर रोक लगा दिया है. इस आदेश का उल्लंघन करना भारी पड़ सकता है.

12 नवंबर को सुबह 8 बजे और 5 दिसंबर को 5:30 बजे के बीच एग्जिट पोल पर रोक

चुनाव आयोग ने अधिसूचना जारी करते हुए कहा, 12-11-2022 को सुबह 8 बजे और 05-12-2022 को शाम 5.30 बजे के बीच की अवधि दौरान हिमाचल प्रदेश चुनाव और Gujarat Elections 2022 के संबंध में एक्जिट पोल के परिणाम का प्रकाशन या प्रचार करना प्रतिबंधित होगा. इस दौरान प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया एग्जिट पोल के जरिए चुनाव के सम्भावित परिणाम नहीं दिखा पायेंगे. चुनाव आयोग ने कहा, इसका उल्लंघन करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: हिमाचल प्रदेश चुनाव 2022: जानें क्या है कुल्लू क्षेत्र में प्रमुख चुनावी मुद्दे और किसकी बढ़ी है टेंशन

12 नवंबर को हिमाचल प्रदेश विधानसभा का चुनाव

12 नवंबर को हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के मतदान होना है. पूरे हिमाचल का चुनाव एक चरण में कराया जाएगा. जबकि 8 दिसंबर को चुनावी नतीजे आयेंगे. हिमाचल प्रदेश में कुल 7881 मतदान केंद्र बनाये गये हैं. हिमाचल में कुल 68 विधानसभा सीटें हैं, जिनपर 12 नवंबर को मतदान होने हैं.

Also Read: गुजरात चुनाव 2022: घाटलोदिया विधानसभा सीट ने दिए राज्य को 2 मुख्यमंत्री, इस बार है विपक्ष की नजर!

गुजरात में दो चरणों में मतदान

चुनाव आयोग ने गुजरात विधानसभा चुनाव दो चरण में कराने का फैसला किया है. राज्य में 1 नवंबर को पहले चरण के लिए मतदान कराये जायेंगे. जबकि 5 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान होगा. गुजरात विधानसभा चुनाव के नजीते हिमाचल प्रदेश के साथ ही 8 दिसंबर को आयेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >