अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव सहित ‘आप’ से जुड़े ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव सहित ‘आप’ से जुड़े ठिकानों पर ईडी की छापेमारी जारी है. जांच एजेंसी मंगलवार सुबह से ही कार्रवाई कर रही है.

दिल्ली में मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापेमारी की. जानकारी के अनुसार जांच एजेंसी ने मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के तहत दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव बिभव कुमार और आम आदमी पार्टी (आप) से जुड़े कुछ लोगों के परिसरों की तलाशी ली है. सूत्रों के हवाले से जो मीडिया में खबर है उसके अनुसार, छापेमारी के तहत दिल्ली के करीब 10 परिसरों की तलाशी ईडी ने ली है. केंद्रीय जांच एजेंसी के अधिकारी, बिभव कुमार और दिल्ली जल बोर्ड के पूर्व सदस्य शलभ कुमार के अलावा कुछ अन्य लोगों के परिसरों की तलाशी लेने सुबह-सुबह पहुंचे.

Also Read: अरविंद केजरीवाल की बढ़ी मुश्किलें, पांच बार बुलावे पर हाजिर नहीं होने पर कोर्ट पहुंची ED

आपको बता दें कि ईडी की यह छापेमारी ऐसे वक्त में की जा रही है, जब अरविंद केजरीवाल सरकार की मंत्री आतिशी ने मंगलवार सुबह 10 बजे ईडी पर विस्फोटक खुलासे का दावा किया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >