ED Raid: सुबह-सुबह 'आप' सांसद संजीव अरोड़ा के ठिकानों पर ईडी का छापा, भड़के मनीष सिसोदिया

ED Raid: केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में पंजाब के ‘आप’ सांसद के परिसर पर छापा मारा. मामले पर मनीष सिसोदिया ने प्रतिक्रिया दी है.

ED Raid: जांच एजेंसी ईडी ने जमीन धोखाधड़ी के एक मामले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के सिलसिले में आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा और कुछ अन्य के परिसरों पर सोमवार को छापेमारी की. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पंजाब के 61 वर्षीय सांसद के हरियाणा के गुरुग्राम स्थित आवास की तलाशी ली जा रही है. इसके अलावा लुधियाना में कुछ अन्य लोगों के परिसरों की भी तलाशी ली जा रही है.

‘आप’ नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर छापेमारी के बाद प्रतिक्रिया दी. उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि उनकी पार्टी के सांसद एवं कारोबारी के खिलाफ छापे पार्टी को तोड़ने की कोशिश है. लेकिन इसके बावजूद ‘आप’ सदस्य रुकेंगे नहीं, बिकेंगे नहीं और डरेंगे नहीं.

पीएमएलए के तहत छापेमारी

अधिकारियों ने कहा कि धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत छापे मारे जा रहे हैं और इनका संबंध जमीन धोखाधड़ी के एक मामले से है.

Read Also : Arvind Kejriwal ने पीएम मोदी को दी चुनौती, कहा- ऐसा कर दिया तो बीजेपी के लिए करूंगा प्रचार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >