ED Raid : अल फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े लोगों के ठिकानों पर छापा, लाल किला विस्फोट मामले में बड़ी कार्रवाई

ED Raid : लाल किला विस्फोट मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है. अल फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े लोगों के ठिकानों पर ईडी ने छापा मारा है.

ED Raid : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने लाल किला विस्फोट मामले के संबंध में फरीदाबाद के अल फलाह यूनिवर्सिटी और दिल्ली-एनसीआर में उससे जुड़े लोगों के ठिकानों पर छापे मारे. सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसी मंगलवार सुबह 5 बजे से छापेमारी कर रही है. यह कार्रवाई ट्रस्टियों, उनसे जुड़े लोगों और संबंधित संस्थाओं पर की जा रही है. दिल्ली सहित कुल 25 ठिकानों पर तलाशी चल रही है.

सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय एजेंसी की टीम सुबह से ही दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में कई स्थानों पर तलाशी ले रहे हैं. ऐसी जानकारी है कि ईडी इस मामले में एनआईए और दिल्ली पुलिस द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी का संज्ञान लेते हुए धन शोधन निरोधक कानून के तहत कार्रवाई कर रही है. एजेंसी इस मामले में पैसे से जुड़े मामलों  की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें : Red Fort Attack : तीन साल से एक्टिव था आतंकी मॉड्यूल, रेड फोर्ट बम धमाके में हुआ बड़ा खुलासा

सूत्रों ने बताया कि तलाशी सुबह करीब पांच बजे शुरू हुई और यूनिवर्सिटी के ट्रस्टी के ठिकानों पर भी छापेमारी की जा रही है. मामले में अब तक एनआईए ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर ‘‘आत्मघाती हमलावर’’ डॉ. उमर नबी के करीबी सहयोगी हैं. अल फलाह यूनिवर्सिटी दिल्ली के निकट हरियाणा में फरीदाबाद जिले के धौज क्षेत्र में स्थित है और यह एक मेडिकल कॉलेज-सह-अस्पताल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >