Earthquake: रविवार अहले सुबह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.9 दर्ज की गई.
सुबह 4:14 बजे आया भूकंप
एनसीएस के मुताबिक, भूकंप 2 अगस्त 2026 को सुबह 4 बजकर 14 मिनट पर आया.
भूकंप की प्रमुख जानकारी
- तीव्रता: 2.9
- गहराई: 8 किलोमीटर
- केंद्र: नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट, दिल्ली
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि
2 अगस्त 2026 को सुबह 4:14:01 बजे दिल्ली के नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट में 2.9 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. इसकी गहराई 8 किलोमीटर रही-राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र
उथले भूकंप ज्यादा खतरनाक क्यों होते हैं?
अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, भूकंप पृथ्वी की सतह से लेकर लगभग 700 किलोमीटर की गहराई तक आ सकते हैं. वैज्ञानिक इन्हें तीन श्रेणियों में बांटते हैं
- उथले (Shallow) भूकंप
- मध्यम गहराई (Intermediate) के भूकंप
- गहरे (Deep) भूकंप
उथले भूकंप अपेक्षाकृत अधिक खतरनाक माने जाते हैं, क्योंकि इनकी भूकंपीय तरंगें कम दूरी तय करके सतह तक पहुंचती हैं. इससे जमीन अधिक तेजी से हिलती है और इमारतों को नुकसान और जनहानि का खतरा बढ़ जाता है.
