Earthquake News : फिर डोली दिल्ली की धरती, लोगों ने महसूस किये भूकंप के झटके

Earthquake News : एक बार फिर राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्ली की धरती भूकंप के झटके से हिल गई. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केन्द्र ने बताया किया दिल्ली में 2.8 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. delhi Earthquake,delhi bhukamp

एक बार फिर राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्ली की धरती भूकंप के झटके से हिल गई. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केन्द्र ने बताया किया दिल्ली में 2.8 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. जानकारी के अनुसार पश्चिमी दिल्ली में सुबह 9 बजकर 17 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किये गये जिसके बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल गये.

आपको बता दें कि दिल्ली-NCR में भी बीते कुछ दिनों में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं. इससे पहले 13 जनवरी को नोए़डा में भूकंप के झटके महसूस लोगों ने महसूस किए थे. भूविज्ञान मंत्रालय के तहत आने वाले राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केन्द्र ने बताया था कि भूकंप का केन्द्र पांच किलोमीटर की गहराई था. इस दिन भूकेप का झटका शाम सात बजकर नौ मिनट पर महसूस हुआ था.

Posted By : Amitabh Kumar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >