Earthquake in Rajasthan: आधी रात हिली धरती, राजस्थान के जालोर में भूकंप के झटके

Earthquake in Rajasthan: राजस्थान के जालोर में आधी रात करीब 2:26 बजे काफी तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए. हालांकि भूकंप से किसी भी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है.

राजस्थान के जालोर में आधी रात भूकंप के झटके महसूस किए गए. देर रात करीब 2: 26 बजे तेज भूकंप आया, रिक्टर स्केल में इसकी तीव्रता 4.6 बताई गई है. हालांकि भूकंप के वजह से किसी भी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है. ये घटना उस समय हुई जब लोग अपने घरों में सो रहे थे.

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी की मानें तो जालोर में 4.6 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. हालांकि भूकंप के केंद्र के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है. राहत की बात ये रही कि भूकंप से किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >