E20 विवाद : नितिन गडकरी को हटाने की मांग, सड़क पर उतरेंगे ट्रांसपोर्टर

केंद्र सरकार की E20 ईंधन नीति के खिलाफ विरोध लगातार तेज होता जा रहा है. आम आदमी पार्टी ने अगले महीने से इस नीति के खिलाफ देशव्यापी अभियान चलाने का ऐलान किया है, वहीं दिल्ली के ट्रांसपोर्ट यूनियन भी विरोध मार्च की तैयारी में जुट गए हैं.

नीट-यूजी प्रश्नपत्र लीक को लेकर मचा बवाल अब धीरे-धीरे शांत पड़ता दिख रहा है. इसी बीच, गाड़ियों के लिए लागू की गई E20 ईंधन नीति एक बार फिर चर्चा के केंद्र में आ गई है. विपक्ष के साथ-साथ कई संगठन भी इसके खिलाफ खुलकर आवाज उठाने लगे हैं. आम आदमी पार्टी (AAP) ने ऐलान किया है कि वह अगले महीने से E20 नीति के खिलाफ अभियान शुरू करेगी. वहीं, दिल्ली के ट्रांसपोर्ट यूनियन भी इस नीति के विरोध में प्रदर्शन मार्च निकालने की तैयारी कर रहे हैं.

इस बीच, उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी को पद से हटाने की मांग की है. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर एथनॉल मिश्रित पेट्रोल (E20) नीति की कथित विफलता पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने दावा किया कि इस नीति को लेकर आम लोगों में नाराजगी बढ़ रही है. राय ने पत्र में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी को तत्काल पद से हटाने के अलावा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की.

‘ऑल इंडिया मोटर एंड गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन’ के अध्यक्ष राजेंद्र कपूर ने कहा, “यह एक बड़ा मुद्दा है. इससे वाहनों को नुकसान पहुंच रहा है. हमें उम्मीद है कि सरकार ई-20 मिश्रित पेट्रोल को यात्रियों के लिए वैकल्पिक बनाएगी.”

संसद तक मार्च निकालने की तैयारी में ट्रांसपोर्ट यूनियन

दिल्ली के ट्रांसपोर्ट यूनियन ने एथनॉल मिश्रित पेट्रोल (E20) नीति के विरोध में 4 अगस्त को संसद तक मार्च निकालने का ऐलान किया है. दिल्ली टैक्सी एंड टूरिस्ट ट्रांसपोर्टर्स एंड टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन समेत कई संगठनों ने इस नीति को वापस लेने की मांग की है. संगठन के अध्यक्ष संजय सम्राट ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए कहा कि एथनॉल मिश्रण की वजह से देशभर में वाहनों में दिक्कतें सामने आ रही हैं. उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर अब तक चुप रहे सांसदों को जगाने के लिए यह विरोध मार्च निकाला जाएगा.

संजय सम्राट ने कहा,“हम इसे राजनीतिक मुद्दा नहीं बनाना चाहते और न ही हमारा किसी ‘ई-20 जनता पार्टी’ या कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा)या किसी अन्य राजनीतिक दल से कोई संबंध है.” वह ई-20 ईंधन के खिलाफ जारी ऑनलाइन आंदोलन का जिक्र कर रहे थे. इसमें 20 प्रतिशत एथनॉल और 80 प्रतिशत पेट्रोल का मिश्रण होता है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >