Durgapur MBBS Student Molestation: दुर्गापुर में MBBS स्टूडेंट के साथ सामूहिक दुष्कर्म, तीनों दरिंदों को 10 दिन की पुलिस हिरासत

Durgapur MBBS Student Molestation: पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्धमान जिले में एक निजी मेडिकल कॉलेज की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपियों को कोर्ट ने 10 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया.

Durgapur MBBS Student Molestation: मेडिकल की छात्रा को हवस का शिकार बनाने वाले तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद रविवार को दुर्गापुर के कोर्ट में पेश किया. कोर्ट ने तीनों दरिंदों को 10 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया. तीनों आरोपियों को रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया था.

तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है पुलिस, घटनास्थल को किया सील

पुलिस ने गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों की पहचान अभी उजागर नहीं की है. पुलिस अधिकारी ने बताया- ‘‘तीन आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. यह बेहद संवेदनशील मामला है.’’ पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है. साथ ही पुलिस ने परानागंज काली बाड़ी श्मशान घाट से सटे जंगल में अपराध स्थल की घेराबंदी कर दी. दुर्गापुर स्थित निजी मेडिकल कॉलेज के आसपास के गांवों में व्यापक तलाश अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि इलाके के जंगलों में तलाशी के लिए ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जा रहा है.

छात्रा अपने दोस्त के साथ डिनर के लिए गई थी, उसी समय दरिंदों ने बनाया हवस का शिकार

पुलिस ने बताया, घटना शुक्रवार रात दुर्गापुर स्थित निजी मेडिकल कॉलेज परिसर के बाहर उस समय हुई जब सेकंड इयर की छात्रा अपने एक दोस्त के साथ डिनर करने के लिए बाहर गई थी. अधिकारी ने बताया कि पीड़िता जिस निजी कॉलेज एवं अस्पताल में पढ़ती थी वहीं उसका इलाज किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि पीड़िता की हालत में सुधार बताया जा रहा है और उसने पुलिस अधिकारियों को अपना बयान दे दिया है. ओडिशा से दुर्गापुर पहुंचे लड़की के माता-पिता ने ‘न्यू टाउनशिप’ पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई.

बीजेपी नेताओं को पीड़िता से मिलने से रोका गया

दुर्गापुर में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार एमबीबीएस की छात्रा से मिलने पहुंचे बीजेपी के नेताओं को रोक दिया गया. लॉकेट चटर्जी और अन्य भाजपा नेता दुर्गापुर अस्पताल पहुंचे थे. रोके जाने पर लॉकेट चटर्जी ने कहा, ” अस्पताल में आपातकालीन का लेबल लगा है, लेकिन यह बंद है… इसे 24 घंटे खुला रहना चाहिए… मुख्यमंत्री के निर्देश पर पुलिस अंदर है… पुलिस अंदर क्यों हो?… डॉक्टर बाहर हैं, पुलिस अंदर है। यहां ममता बनर्जी का राज चल रहा है. यहां तालिबान या पाकिस्तान जैसा राज चल रहा है. ममता बनर्जी कहती हैं कि किसी भी महिला को रात में जंगल में नहीं जाना चाहिए क्योंकि जानवर आकर उसे खा सकते हैं… ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह रात में वहां गईं और हमला किया. आज पश्चिम बंगाल में एक महिला मुख्यमंत्री लोगों से बाहर न जाने की अपील कर रही हैं… पश्चिम बंगाल की जनता की यही हालत है. पश्चिम बंगाल की महिलाएं इसका जवाब देंगी.”

ये भी पढ़ें: Mamata Banerjee : लड़कियों को रात में बाहर नहीं जाने देना चाहिए, दुष्कर्म मामले पर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >