लॉकडाउन की वजह से घर में बंद एक प्रेमी ने लड़की को इस तरह नंबर देकर किया प्रपोज

न्यूयॉर्क के ब्रुकलीन में रहने वाले एक शख्स ने सेल्फ क्वारनटीन में रहते हुए एक युवक ने बेहद हाईटेक और अलग अंदाज में लड़की को नंबर दिया

प्यार को ज्यादा दिन तक कोई जंजीर में बांध के नहीं रख सकता इस बात को सच कर दिखाया है न्यूयॉर्क के ब्रुकलीन में रहने वाले एक शख्स ने. जिसने लड़की को बेहद अनोखे अंदाज में अपना फोन नंबर दिया है, दरअसल कोरोना की संक्रामक बीमारी की वजह से लोग घर में रह रहे हैं, भारत के अलावे भी ऐसे कई शहर हैं जो कि इस समस्या से निकलने के लिए अपने अपने देश को लॉकडाउन कर दिया है.

इस वजह से लवबर्ड एक दूसरे से मिलकर वक्त नहीं बीता पा रहे हैं. लेकिन कहा जाता है न कि प्यार को कोई कैद नहीं कर सकता.

न्यूयॉर्क के ब्रुकलीन में रहने वाले एक शख्स ने सेल्फ क्वारनटीन में रहते हुए एक युवक ने बेहद हाईटेक और अलग अंदाज में लड़की को नंबर दिया. जिसे लोगों के द्वारा पसंद किया जा रहा है, इस वक्त सोशल मीडिया में वो वीडियो वायरल हो रहा है.

इस घटना की जानकारी देते हुए उस शख्स ने बताया कि वो अपनी खिड़की से बाहर एक लड़की को नाचते हुए देखता है और उसे हैलो बोलता है जवाब में वो भी उसे हैलो बोलती है.

वीडियो को उस शख्स ने अपने ट्विटर हैंडल पर भी शेयर किया है. जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं. वीडियो के टाइटल में क्वारनटीन क्यूटी की लव स्टोरी लिखा है. इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है. कोरोना वायरस ने दुनिया भर में तबाही मचा रखी है लोग मौत के साये में जीने के लिए मजबूर हैं. लेकिन यह वीडियो लोगों को एक नई ताकत दे रहा है.

आपको बता दें कि कोरोना वायरस वजह से कई शहर बंद है इस कारण लोग अपने घरों पर रहने के लिए मजबूर हैं. आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर सभी सेवाओं पर रोक लगी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

Published by: Prabhat Khabar

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >