परिसीमन: क्या दो धड़ों में बंट गया तमिलनाडु? CM विजय की बैठक का DMK-AIADMK ने किया बायकॉट

केंद्र सरकार के प्रस्तावित परिसीमन के मुद्दे पर तमिलनाडु की राजनीति दो पार्ट में बंटती नजर आ रही है. मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय द्वारा बुलाई गई सांसदों की बैठक से द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) और अन्नाद्रमुक (AIDMK) समेत राज्य के 37 सांसदों ने दूरी बना ली. DMK और AIDMK ने बैठक को ढोंग, नाटक और हंसी-मजाक वाली कवायद करार दिया.

DMK की संसदीय दल की नेता और सांसद कनिमोझी ने मुख्यमंत्री विजय की इस पहल पर सवाल उठाते हुए कहा कि संसद सत्र खत्म होने में महज कुछ दिन बचे हैं और केंद्र सरकार ने परिसीमन पर कोई नया विधेयक या चर्चा शुरू नहीं की है. ऐसे में यह बैठक पूरी तरह से निरर्थक है.

DMK निष्पक्ष परिसीमन के पक्ष में है : कनिमोझी

कनिमोझी ने आरोप लगाया कि यह बैठक मेकेदातु बांध जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण मुद्दे से जनता का ध्यान भटकाने के लिए बुलाई गई है. उन्होंने कांग्रेस नेताओं की आलोचना का जवाब देते हुए कहा कि DMK निष्पक्ष परिसीमन के पक्ष में है. उन्होंने कहा, राज्य के अधिकारों की रक्षा के लिए उसे किसी से सीख लेने की जरूरत नहीं है. DMK सांसद ए राजा ने भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि TVK सरकार ऐसे विषय पर चर्चा का नाटक कर रही है, जिसकी उसे समझ ही नहीं है.

अन्नाद्रमुक की आपत्ति: जल्दबाजी में रचा गया नाटक

अन्नाद्रमुक ने कहा कि परिसीमन को लेकर संसद में न तो कोई नया विधेयक आया है और न ही कोई आधिकारिक घोषणा हुई है. अन्नाद्रमुक ने सवाल उठाया कि जब कोई नया घटनाक्रम हुआ ही नहीं है, तो मुख्यमंत्री सांसदों की बैठक बुलाकर जल्दबाजी में नाटक क्यों कर रहे हैं?

प्रशासनिक तंत्र के दुरुपयोग का आरोप

बैठक से दूरी बनाने वाली पार्टियों ने यह भी आरोप लगाया कि राज्य के प्रशासनिक तंत्र का इस्तेमाल सांसदों पर बैठक में आने का दबाव बनाने के लिए किया गया. द्रमुक का कहना है कि मुख्य सचिव सीधे सांसदों को पत्र भेजकर और फोन करके टीवीके के राजनीतिक एजेंडे को आगे बढ़ा रहे हैं, जो पूरी तरह से गलत है.

इन प्रमुख दलों और सांसदों ने बनाई दूरी

  • DMK: 22 लोकसभा और 8 राज्यसभा सदस्य (कुल 30 सांसद) अनुपस्थित रहे.
  • AIDMK: 4 राज्यसभा सदस्य अनुपस्थित रहे.
  • अन्य दल: पीएमके (1 राज्यसभा सांसद), डीएमडीके (1 राज्यसभा सांसद) और एमएनएम (1 राज्यसभा सांसद) के प्रतिनिधि भी बैठक में शामिल नहीं हुए.

तमिलनाडु के कुल 57 सांसदों में से केवल 19 से 21 सांसदों (मुख्यतः कांग्रेस, वीसीके, सीपीआई, सीपीआई-एम, एमडीएमके और आईयूएमएल) ने ही इस बैठक में भाग लिया. बहुमत सांसदों द्वारा इस बैठक से दूरी बनाए जाने के कारण परिसीमन पर सर्वसम्मति बनाने का मुख्यमंत्री विजय का यह प्रयास राजनीतिक विवादों में घिर गया है.


ये भी पढ़ें: कावेरी विवाद पर सीएम विजय का बड़ा दांव, बोले- तमिलनाडु के हित में अपमान भी सह लूंगा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >