Diwali Chhath Special Trains : दिवाली और छठ पर घर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, देखिए रूट और पूरा शेड्यूल

Diwali Chhath Special Trains : दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है. पश्चिम रेलवे ने मुंबई सेंट्रल से अहमदाबाद और इंदौर के लिए चल रही स्पेशल ट्रेनों की सेवाओं को नवंबर 2026 तक बढ़ा दिया है. इससे यात्रियों को त्योहारी सीजन में यात्रा करने में सुविधा होगी.

दिवाली और छठ में घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने गुड न्यूज है. पश्चिम रेलवे ने मुंबई सेंट्रल से अहमदाबाद और इंदौर के बीच चल रही छह स्पेशल ट्रेनों की सेवाएं नवंबर 2026 तक बढ़ा दी हैं. यानी गणेश पूजा (Ganesh Chaturthi) और दुर्गा पूजा (Durga Puja) पर घर जाने के साथ-साथ दिवाली और छठ के बाद लौटने वालों को भी स्पेशल ट्रेन का मिलेगा.

त्योहारी सीजन में ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे स्पेशल ट्रेन चलाता है. इस बार मुंबई से अहमदाबाद और इंदौर रूट पर चल रही तीन जोड़ी ट्रेनों की सेवा आगे बढ़ाई गई है. इन ट्रेनों का संचालन अलग-अलग दिनों में होगा और सभी ट्रेनें स्पेशल किराये पर चलेंगी।

कब तक चलेगी मुंबई-अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन ?

ट्रेन नंबर 09087 मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद स्पेशल (Diwali Special Trains) हर बुधवार चलेगी. इसकी सेवा 25 नवंबर 2026 तक बढ़ाई गई है. वहीं, वापसी में ट्रेन नंबर 09088 अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल स्पेशल हर गुरुवार चलेगी और 26 नवंबर 2026 तक उपलब्ध रहेगी.

इंदौर के लिए चलेंगी चार स्पेशल ट्रेनें

  • मुंबई और इंदौर के बीच चार स्पेशल ट्रेनों की सेवाएं भी जारी रहेंगी. इनमें ट्रेन नंबर 09079 मुंबई सेंट्रल-इंदौर स्पेशल रविवार और मंगलवार को चलेगी. इसकी सेवा 29 नवंबर 2026 तक बढ़ाई गई है.
  • इसके अलावा ट्रेन नंबर 09080 इंदौर-मुंबई सेंट्रल स्पेशल सोमवार और बुधवार को चलेगी. यह ट्रेन 30 नवंबर 2026 तक यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेगी.
  • वहीं ट्रेन नंबर 09085 मुंबई सेंट्रल-इंदौर स्पेशल ( Chhath Special Trains) सोमवार और शुक्रवार को चलेगी और इसकी सेवा 27 नवंबर 2026 तक जारी रहेगी. वापसी में ट्रेन नंबर 09086 इंदौर-मुंबई सेंट्रल स्पेशल मंगलवार और शनिवार को चलेगी. इसकी सेवा 28 नवंबर 2026 तक बढ़ाई गई है.

ये भी पढ़ें: दिवाली-छठ पर घर जाना है? कंफर्म ट्रेन टिकट चाहिए तो अभी कर लें बुकिंग, बढ़ी भीड़ तो मुश्किल होगा रिजर्वेशन

इसके अलावा बिहार और यूपी के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी

इन स्टेशनों के यात्रियों को भी होगा फायदा

मुंबई-इंदौर रूट की स्पेशल ट्रेनों (festival special trains) का ठहराव मुंबई सेंट्रल, बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा जंक्शन, दाहोद, रतलाम जंक्शन, उज्जैन जंक्शन और इंदौर जंक्शन पर रहेगा. इससे महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को यात्रा के लिए एक और विकल्प मिलेगा.

इन छह विस्तारित स्पेशल ट्रेनों की बुकिंग शुरू हो चुकी है. यात्री आईआरसीटीसी की वेबसाइट या पीआरएस टिकट काउंटर से टिकट बुक कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: 25 साल तक नो टेंशन! सरकार की इस स्कीम से फ्री हो जाएगा बिजली बिल, मिलेगा एक्स्ट्रा बेनिफिट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गौतम कुमार

गौतम कुमार वर्तमान में प्रभात खबर से जुड़े पत्रकार हैं. वे राजनीति, इतिहास, साहित्य, खेल, कानून, लोक संस्कृति और मनोरंजन जैसे विविध विषयों पर लिखते हैं. किसी विषय पर रिपोर्टिंग या लेखन के दौरान उनका जोर केवल घटनाओं की जानकारी देने पर नहीं, बल्कि उसके पीछे की पृष्ठभूमि, सामाजिक-सांस्कृतिक संदर्भ और उसके प्रभाव को समझाने पर रहता है.

अपने पत्रकारिता करियर में गौतम कुमार ने RealisticMedia और दैनिक भास्कर जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. पत्रकारिता के अलावा उन्हें डिजिटल कंटेंट लेखन, वीडियो स्क्रिप्टिंग और डिजिटल प्रोडक्शन का अनुभव भी है. स्वतंत्र लेखक और ब्लॉगर के तौर पर उन्होंने अलग-अलग विषयों और डिजिटल माध्यमों के लिए लेखन किया है.

किताबों, फिल्मों और कहानियों में उनकी विशेष रुचि है. वे मानते हैं कि अच्छी किताब या अच्छी फिल्म मिलने के बाद बाकी दुनिया कुछ देर इंतजार कर सकती है. यही रुचि उनके लेखन में भी दिखाई देती है, जहां वे खबर और घटनाओं के पीछे छिपी कहानी को समझने और पाठकों के सामने उसे सरल और संदर्भपूर्ण तरीके से रखने की कोशिश करते हैं.

गौतम कुमार मानते हैं कि किसी विषय पर राय अलग हो सकती है और नजरिया भी अलग हो सकता है, लेकिन सार्थक संवाद की शुरुआत इन्हीं अलग-अलग दृष्टिकोणों को समझने से होती है. इसलिए पाठकों की राय, सुझाव और विचार उनके लिए महत्वपूर्ण हैं. उनसे सोशल मीडिया के माध्यम से भी जुड़ा जा सकता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >