Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा का असर RSS पर भी पड़ा, तभी मोहन भागवत मदरसा पहुंचे, दिग्विजय का तंज

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने आरएसएस पर हमला करते हुए कहा, हिंदू राष्ट्र की बात संविधान में तो नहीं है... ये सनातन धर्म को जानते ही नहीं हैं, ये तो कुर्सी के लिए सनातन धर्म को बेच रहे हैं.

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी और RSS पर ताजा हमला करते हुए कहा, भारत जोड़ो यात्रा का असर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर भी पड़ा है. उन्होंने आगे तंज कसते हुए कहा, तभी तो मोहन भागवत मदरसा पहुंचे थे. यह बात दिग्विजय सिंह ने भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के बाद कहा.

बीजेपी और आरएसएस वाले कुर्सी के लिए सनातन धर्म को बेच रहे : दिग्विजय

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने आरएसएस पर हमला करते हुए कहा, हिंदू राष्ट्र की बात संविधान में तो नहीं है… ये सनातन धर्म को जानते ही नहीं हैं, ये तो कुर्सी के लिए सनातन धर्म को बेच रहे हैं.

बीजेपी वालों को संविधान पर भरोसा नहीं – दिग्विजय

दिग्विजय सिंह ने कहा, बीजेपी और आरएसएस वालों को संविधान पर भरोसा नहीं है, फिर वे चुनाव क्यों लड़ते हैं, शपथ क्यों लेते हैं? ये दो मुंहे बयान अच्छे नहीं लगते. स्पष्ट करें कि क्या वे भारत के संविधान पर भरोसा करते हैं और नहीं तो आगे आएं.


Also Read: Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी की यात्रा के दौरान धक्का-मुक्की, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह जमीन पर गिरे

राहुल ने स्वर्ण मंदिर में माथा टेका

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के तहत पंजाब में पदयात्रा आरंभ करने से एक दिन पहले अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर में माथा टेका. वह इस यात्रा का हरियाणा का पड़ाव अंबाला में पूरा करने के बाद हवाई मार्ग से अमृतसर पहुंचे. केसरिया रंग की पगड़ी पहने राहुल गांधी ने स्वर्ण मंदिर में माथा टेका, अरदास में शामिल हुए और प्रसाद ग्रहण किया. कांग्रेस ने राहुल गांधी की स्वर्ण मंदिर पहुंचने की तस्वीरें साझा करते हुए ट्वीट किया, पंजाब में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की शुरुआत से पहले आज राहुल गांधी ने अमृतसर स्थित धार्मिक एकता के प्रतीक विश्व प्रसिद्ध स्वर्ण मंदिर में माथा टेका और देश की सुख-शांति एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >