धर्मेंद्र प्रधान ने एक्स अकाउंट पर अपना बायो बदलकर लोकसभा सांसद, संबलपुर कर दिया है. इससे पहले उनके बायो में शिक्षा मंत्री था.
प्रधान ने अपने इस्तीफे की जानकारी एक्स पर दी
NEET पेपर लीक मामले को लेकर जंतर-मंतर समेत देशभर में जारी छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंप दिया. प्रधान ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने इस्तीफे की घोषणा करते हुए कहा कि उन्होंने अपना त्यागपत्र प्रधानमंत्री को भेज दिया है.
"मेरा मन दुखी है...यह मेरे लिए व्यक्तिगत प्रतिष्ठा का विषय नहीं है" : धर्मेंद्र प्रधान
धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, ‘‘पिछले 10 दिन का घटनाक्रम देखकर मेरा मन दुखी है. यह मेरे लिए व्यक्तिगत प्रतिष्ठा का विषय नहीं है.’’ प्रधान ने कहा कि उन्होंने पहले दिन से ही जिम्मेदारी ली है और इस परिस्थिति से कभी मुंह नहीं मोड़ा.
‘‘जंतर-मंतर पर और देश में जो स्थिति बनी है, इस स्थिति का राष्ट्र विरोधी ताकतें लाभ न उठाएं, देश की एकता बनी रहे, भारत के एक भी विद्यार्थी का भविष्य कानूनी पेचीदगियों में न उलझे, हमारे बच्चे अपना समय पढ़ाई में लगाएं, करियर बनाने पर ध्यान केंद्रित करें, इसी बात पर विचार करते हुए मैंने अपना त्यागपत्र प्रधानमंत्री को भेज दिया है.’’ - धर्मेंद्र प्रधान
ये भी पढ़ें: Video: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, छात्रों को बधाई और सरकार को चेतावनी
ये भी पढ़ें: सीजेपी प्रदर्शन के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा,कहा- राष्ट्रविरोधी ताकतों को रोकने के लिए उठाया ये कदम
ये भी पढ़ें: "कॉकरोच से पंगा न लें": धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी नहीं माने अभिजीत दीपके, अब रख दी ये शर्त
ये भी पढ़ें: Video: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर मिलते ही जंतर-मंतर पर शुरू हुआ जश्न
ये भी पढ़ें: सीजेपी प्रदर्शन के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा,कहा- राष्ट्रविरोधी ताकतों को रोकने के लिए उठाया ये कदम
ये भी पढ़ें: Video: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भावुक हुए अभिजीत दीपके के माता-पिता, आंखों से छलके खुशी के आंसू
