Desi Jugaad Viral Video: बंदे ने निकाला गजब का देसी जुगाड़, वॉशिंग मशीन से निकाला घी, वायरल हो रहा वीडियो

Desi Jugaad Viral Video: वाशिंग मशीन से घी निकालने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हजारों लोगों ने वीडियो को देखा है. यूजर ने इस वीडियो को खूब पसंद किया है. ढेरों लाइक और कमेंट भी किया गया है.

Desi Jugaad Viral Video: देसी जुगाड़ का कोई जवाब नहीं. बड़े-बड़े काम देसी जुगाड़ से काफी आसानी से हो जाता है. ऐसा ही देसी जुगाड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक बंदे ने वॉशिंग मशीन को ही घी निकालने वाली मशीन बना दिया. यह जुगाड़ इतना कारगर साबित हुआ कि इससे बड़ी आसानी से घी निकलने लगा. सोशल मीडिया पर वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है.

वायरल हो रहा वीडियो (Viral Video)

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें दिख रहा है कि वाशिंग मशीन में जमा हुआ मलाई डाला जा रहा है. इसके बाद मशीन में गर्म पानी डाला गया, और मशीन को ऑन कर दिया गया. वाशिंग मशीन घूमने पर मलाई मथना शुरू हो जाता है और धीरे-धीरे घी बनने की प्रक्रिया शुरू हो जाती है. इस देसी जुगाड़ को लोगों ने खूब पसंद किया है. इस शख्स के दिमाग की लोगों ने काफी तारीफ की है. कई लोगों ने कमेंट किया है.

बंदे के दिमाग को लोगों ने खूब सराहा

इस वीडियो को सोश मीडिया इंस्टाग्राम पर sanjay_dairyfarmer के आईडी से शेयर किया गया है. वीडियो को लोगों ने खूब पसंद किया है. ढेरों लाइक और कमेंट आ रहे हैं. एक लाख से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish sahay

प्रीतीश सहाय पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है और अपने करियर की शुरुआत इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से की है. टीवी पत्रकारिता में काम करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया और पिछले सात वर्षों से प्रभात खबर डॉट कॉम से जुड़े हुए हैं.

राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल हैं. इसके साथ ही वे मौसम, रेलवे, सरकारी योजनाओं, जन-उपयोगी खबरों और समसामयिक मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं. विज्ञान, अंतरिक्ष और ब्रह्मांड से जुड़े विषयों में उनकी विशेष दिलचस्पी है और इन जटिल विषयों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं.

टीवी और डिजिटल, दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव उनकी पत्रकारिता को व्यापक दृष्टिकोण देता है. खबरों की तथ्यपरकता, आधिकारिक स्रोतों की पुष्टि और आम पाठकों के लिए उपयोगी जानकारी को सरल तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली का अहम हिस्सा है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >