राम रहीम को चार साल में 9वीं बार मिली पैरोल, 50 दिनों के लिए जेल से बाहर आएगा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर पैरोल पर रिहा हो गया है. इस बार उसे 50 दिन की पैरोल मिली है. बीते चार सालों में गुरमीत राम रहीम नौ बार पैरोल और फरलो पर जेल से बाहर आ चुका है.

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को एक बार फिर पैरोल पर रिहाई मिल गई है. दुष्कर्म और हत्या के मामले में दोषी गुरमीत राम रहीम को इस बार 50 दिनों की बेल मिली है. इससे पहले बीते साल 2023 में उसे पैरोल पर रिहाई मिली थी. गौरतलब है कि बीते चार सालों 9वीं बार है जब राम रहीम को बेल मिली है. बता दें, गुरमीत राम रहीम हरियाणा के रोहतक स्थित सुनारिया जेल में बंद हैं.

कई बार पैरोल और फरलो पर बेल ले चुका है राम रहीम
गुरमीत राम रहीम बीते चार सालों में नौ बार पैरोल और फरलो पर जेल से बेल ले चुका है. राम रहीम को पहली बार साल 2020 को एक दिन की पैरोल मिली थी. हालांकि उसे अपनी बीमार मां को देखने और मिलने के लिए पैरोल दी गई थी. राम रहीम को दूसरी बार साल 2021 अपनी मां से मिलने के लिए ही बेल दी गई थी. इसके बाद साल 2022 को 21 दिनों की पैरोल मिली थी. राम रहीम को चौथी बार 2022 को एक महीने की पैरोल मिली थी.

राम रहीम हत्या का दोषी
गौरतलब है कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम सिंह हत्या के दोषी करार दिए जाने के बाद से जेल में है. राम रहीम समेत चार अन्य लोगों का भी नाम हत्या में शामिल है. इन सब पर डेरा प्रबंधक रणजीत सिंह की हत्या की साजिश रचने के लिए भी दोषी ठहराया गया है. इसके अलावा राम रहीम और तीन अन्य लोगों को एक पत्रकार की हत्या के लिए 2019 में भी दोषी ठहराया गया था.

तलवार से केक काटकर मनाया था जश्न

इससे पहले 2023 में 40 दिनों की मिली पैरोल पर गुरमीत राम रहीम सिंह ने जमकर जश्न मनाया था.जेल से बाहर होने के बाद उसने तलवार से केक काटा था. गुरमीत के जश्न में उसके कई अनुयायी भी शामिल थे. हालांकि सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उसके पैरोल पर आपत्ति भी जताई थी. बता दें, अपनी दो शिष्याओं के साथ दुष्कर्म के आरोप में गुरमीत राम रहीम को 20 साल की जेल की सजा मिली है.

Also Read: VIDEO: हवा में ही जलने लगा विमान, पायलट को करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, जानें कैसे हुआ हादसा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >